LIVE UPDATE
अपराधभारत

पति-पत्नी और बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार से हत्या

NCG NEWS DESK लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। लुधियाना के शिमलापुरी एरिया में स्थित न्यू जनकपुरी में एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मृतकों में पति-पत्नी और एक बुजुर्ग महिला शामिल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। ये हत्या रंजिश में या लूट के इरादे से की गई है, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। जानकारी के अनुसार चमनलाल (50 वर्षीय) अपनी पत्नी सुरेंद्र कौर और माता के साथ न्यू जनकपुरी के घर में रहता था। बुधवार को दूध वाला उनके घर में दूध डालकर चला गया।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वीरवार को भी वह घर पर दूध डालने आया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। अगले दिन शुक्रवार को जब वह दूध डालने आया तो घर में कोई हलचल नहीं हुई। इस दौरान घर से दुर्गंध आने लगी तो उनसे मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE