अपराधभांठापारा-बलौदाबाजार

मैं मंत्री का भतीजा हूं”: पेट्रोल पंप पर रौब झाड़कर सुपरवाइजर को बेल्ट से पीटा, 3 गिरफ्तार

बलौदाबाजार: पेट्रोल पंप पर रौब झाड़कर सुपरवाइजर को बेल्ट से पीटा, 3 गिरफ्तार, जिले में सत्ता का रौब दिखाकर गुंडागर्दी करना तीन युवकों को भारी पड़ गया। खुद को मंत्री का भतीजा बताकर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर से मारपीट करने वाले तीनों आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने मामूली बात पर सुपरवाइजर को ट्रक के पास बुलाकर बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

विस्तार से जानें क्या है पूरा मामला?

यह घटना बलौदाबाजार के ग्राम ढाबाडीह स्थित नंदलाल फ्यूल्स पेट्रोल पंप की है। प्रार्थी और पंप के सुपरवाइजर विनोद दुबे ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 अगस्त 2025 की रात करीब 11 बजे, आरोपी आशीष बघेल अपने दो साथियों के साथ पंप पर आया। उसने किसी काम के बहाने विनोद को पास के ढाबे पर खड़े एक ट्रक के पास बुलाया।पेट्रोल पंप पर रौब झाड़कर सुपरवाइजर को बेल्ट से पीटा, 3 गिरफ्तार

वहां पहुंचते ही तीनों ने विनोद के साथ अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा, “पेट्रोल भरवाने पर तुम खुद को बहुत होशियार समझते हो!” इसके बाद उन्होंने जान से मारने की धमकी देते हुए विनोद पर हाथ, मुक्के और बेल्ट से हमला कर दिया। इस हमले में विनोद के दोनों हाथों, पीठ और पैरों में गंभीर चोटें आईं।पेट्रोल पंप पर रौब झाड़कर सुपरवाइजर को बेल्ट से पीटा, 3 गिरफ्तार

पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी

शिकायत मिलते ही पुलिस ने अपराध क्रमांक 756/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में एक टीम गठित की गई, जिसने तीनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया।पेट्रोल पंप पर रौब झाड़कर सुपरवाइजर को बेल्ट से पीटा, 3 गिरफ्तार

  • कृष्णा वर्मा उर्फ राजा वर्मा (43), निवासी ग्राम चांपा

  • आशीष बघेल (43), निवासी ग्राम सेम्हराडीह

  • भीम साहू (26), निवासी ग्राम सेम्हराडीह

पुलिस की पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

मंत्री से रिश्तेदारी का सच क्या है?

मामले में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब पता चला कि मुख्य आरोपी आशीष बघेल खुद को एक प्रभावशाली मंत्री का भतीजा बताकर रौब झाड़ रहा था। इस बारे में जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह से पूछा गया, तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने बताया, “आरोपी मंत्री का रिश्तेदार नहीं है, बल्कि वह सिर्फ उनके गांव का रहने वाला है।”पेट्रोल पंप पर रौब झाड़कर सुपरवाइजर को बेल्ट से पीटा, 3 गिरफ्तार

पुलिस ने आज 12 अगस्त 2025 को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।पेट्रोल पंप पर रौब झाड़कर सुपरवाइजर को बेल्ट से पीटा, 3 गिरफ्तार

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज