LIVE UPDATE
शिक्षा

ICAR Result 2025: इंतजार खत्म! NTA ने जारी किए PG और PhD एंट्रेंस के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर

नई दिल्ली: इंतजार खत्म! NTA ने जारी किए PG और PhD एंट्रेंस के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) की प्रवेश परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने AIEEA (PG) और AICE-JRF/SRF (Ph.D.) 2025 की परीक्षा दी थी, वे अब अपना स्कोरकार्ड एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

यह प्रवेश परीक्षाएं 3 जुलाई 2025 को देशभर के 83 शहरों में फैले 161 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) मोड में आयोजित की गई थीं। इस साल AIEEA (PG) के लिए 27,384 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिसमें से 25,338 परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, AICE-JRF/SRF (Ph.D.) के लिए 11,116 आवेदकों में से 9,940 ने परीक्षा दी।इंतजार खत्म! NTA ने जारी किए PG और PhD एंट्रेंस के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

फाइनल स्कोर से हटाए गए 26 सवाल, जानें क्यों

एनटीए ने प्रोविजनल आंसर की जारी करने के बाद उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी थीं। इन आपत्तियों की समीक्षा के बाद, विशेषज्ञों ने कुछ प्रश्नों को मूल्यांकन से हटाने का फैसला किया।इंतजार खत्म! NTA ने जारी किए PG और PhD एंट्रेंस के नतीजे, इस डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोर

  • AIEEA (PG) से 9 प्रश्न हटाए गए।

  • AICE (Ph.D.) से 17 प्रश्न हटाए गए।

उम्मीदवारों का अंतिम स्कोर इन्हीं बदलावों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इन कोर्सेस में मिलेगा एडमिशन

इन स्कोर के आधार पर देश के प्रतिष्ठित कृषि विश्वविद्यालयों में एडमिशन मिलेगा:

  • AIEEA (PG) स्कोर: इसका उपयोग कृषि, बागवानी, वानिकी, पशु विज्ञान, मत्स्य विज्ञान, डेयरी विज्ञान और अन्य संबद्ध क्षेत्रों में पोस्ट-ग्रेजुएट (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाएगा।

  • AICE JRF/SRF (Ph.D.) स्कोर: इसके आधार पर इन्हीं क्षेत्रों में डॉक्टोरल प्रोग्राम (Ph.D.) में प्रवेश और फेलोशिप मिलेगी।

ICAR Result 2025: ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

  1. सबसे पहले आईसीएआर की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/ICAR पर जाएं।

  2. होमपेज पर दिख रहे ‘ICAR AIEEA PG / AICE PhD 2025 Score Card’ के लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और दिया गया सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।

  4. ‘सबमिट’ बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

  5. अपने स्कोरकार्ड को ध्यान से देखें, डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE