LIVE UPDATE
राजनीतिहमर छत्तीसगढ़

रमन सिंह में नैतिकता है तो हाथ में गंगाजल लेकर बोले किस कांग्रेस ने शराबबंदी के लिए गंगाजल उठाई थी : मरकाम

NCG NEWS DESK: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह को चैलेंज करते हुए कहा कि डॉ रमन सिंह में जरा भी नैतिकता है गंगा मैय्या के प्रति श्रद्धा है तो हाथ में गंगाजल लेकर बोले कि कांग्रेस ने शराबबंदी के लिए गंगाजल उठाई थी। दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भाजपा गंगाजल की आड़ में अपनी झूठ को परोस रही है।कांग्रेस नेताओ ने सरकार बनने के 10 दिन में किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए गंगाजल की शपथ ली थी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शपथ ग्रहण के 2 घंटे के भीतर प्रदेश के 20 लाख किसानों को कर्ज मुक्त कर गंगाजल की सौगंध को पूरा किया।

कांग्रेस की सरकार ने आने वाले खरीफ सीजन में प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान 2800रु की कीमत में खरीदने की घोषणा की है इसके बाद भाजपा को कोई मुद्दा नहीं बचा है हर मामले में भाजपा असफल हो गई है इसीलिए भाजपा के नेता झूठ बोलकर और मनगढंत आरोप लगाकर राजनीति करना चाहते हैं मरकाम ने कहा कि जनता को पता है कांग्रेस जो कहती है उसको पूरा करती है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 बिंदुओं का घोषणा पत्र जारी किया था जिसमें से 95% वादों को पूरा किया है प्रदेश के 44लाख उपभोक्ताओं को बिजली बिल हाफ की सुविधा मिल रही है सिंचाई कर माफ किया गया है महिला स्व सहायता समूह की कर्ज माफी की गई है आंगनबाड़ी मितानिन कार्यकर्ता कोटवार पटेल होमगार्ड के जवानों के मानदेय में वृद्धि हुआ है|

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

शासकीय कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन को लागू किया गया है सप्ताह में 2 दिन छुट्टी दी जा रही है 5लाख युवाओं को रोजगार दिया गया है 2500रु बेरोजगारी भत्ता दिया जा रहा है 40,000 से अधिक पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है तेंदूपत्ता का मानक दर4हजार रु दिया गया है 65 वनोपज की समर्थन मूल्य में खरीदी हो रही है पेसा के नियम बनाकर आदिवासियों को अधिकार दिया गया आरक्षण संशोधन विधेयक लाया गया जिसे भाजपा नेता राजभवन में षड्यंत्र कर रुकवाया है इसके अलावा अनेक जनकल्याणकारी योजना बनाकर कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ को खुशहाल किया है जो भाजपा को पच नहीं रही है और प्रदेश की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आ रही है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE