LIVE UPDATE
रायपुर

आंधी तूफान और बारिश को लेकर IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

NCG NEWS DESK RAIPUR :-

छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है।इसी बीच देश में प्री मानसून की एंट्री हो गई है। केरल के कई जिलों में सोमवार को जमकर बारिश हुई है। मानसून की एंट्री का असर अब छत्तीसगढ़ में देखने को मिलेगा और प्रदेश की जनता को गर्मी से राहत मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।अधिकतम तापमान का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश में रायगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं  रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया।  बिलासपुर का तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

इन जगहों में हुई बारिश

वहीं सोमवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर वर्षा भी हुई। कवर्धा, पेंड्रा, बस्तर और मनोरा में दो सेमी वर्षा के आंकड़े दर्ज किए गए। जबकि जशपुर के कुनकुरी, पंडरिया, तपकरा, बकावंड में एक सेमी वर्षा हुई। मंगलवार को  रायपुर में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE