CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले

10 नवंबर को रिटायर होंगे CJI चंद्रचूड़
नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ का कार्यकाल अब केवल एक महीने का शेष रह गया है। वे 10 नवंबर को CJI के पद से रिटायर होंगे। अपने रिटायरमेंट से पहले, उन्हें कई महत्वपूर्ण मामलों पर फैसला सुनाना है। दरअसल, 8 नवंबर (शुक्रवार) को उनका अंतिम कार्य दिवस होगा, और इस दौरान उनके पास केवल 15 कार्य दिवस बाकी हैं। आइए जानते हैं उन अहम मामलों के बारे में जिन पर CJI चंद्रचूड़ को निर्णय लेना है। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले
1. एएमयू के अल्पसंख्यक दर्जे पर फैसला
सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की संविधान बेंच ने फरवरी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के अल्पसंख्यक दर्जे पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था। कोर्ट जल्द ही यह तय करेगा कि क्या एएमयू को भारत के संविधान के अनुच्छेद 30 के तहत अल्पसंख्यक का दर्जा प्राप्त है। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले
2. भर्ती नियमों में संशोधन
5 जजों की संविधान बेंच यह तय करेगी कि क्या भर्ती प्रक्रिया के नियमों में बदलाव किया जा सकता है। यह मामला राजस्थान हाईकोर्ट से संबंधित है, जहां 2013 में अनुवादकों के पदों पर भर्ती के दौरान नियमों में बदलाव किया गया था। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले
3. असम एनआरसी की वैधता
सुप्रीम कोर्ट की 5 जजों की संविधान पीठ नागरिकता अधिनियम 1955 की धारा 6A को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपना फैसला सुनाएगी। यह निर्णय यह तय करेगा कि धारा 6A के तहत असम में प्रवेश करने वालों को नागरिकता के अधिकार मिलते हैं या नहीं। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले
4. औद्योगिक अल्कोहल के नियंत्रण का अधिकार
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की बेंच केंद्र और राज्यों के बीच औद्योगिक शराब को नियंत्रित करने के अधिकार पर सुनवाई करेगी। यह फैसला केंद्र और राज्यों के लिए राजस्व के महत्वपूर्ण स्रोत को प्रभावित कर सकता है। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले
5. वेल्थ री-डिस्ट्रीब्यूशन की शक्ति
सुप्रीम कोर्ट की 9 जजों की संविधान पीठ प्राइवेट प्रॉपर्टी को अधिग्रहित करने और री-डिस्ट्रीब्यूट करने के अधिकार के संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लेगी। यह फैसला संविधान के अनुच्छेद 39(B) और 31(C) से संबंधित है। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले
6. BYJUS से संबंधित मामला
सुप्रीम कोर्ट BYJUS के विदेशी निवेशकों की याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। यह मामला BYJUS के खिलाफ दिवालियापन की कार्यवाही को रद्द करने और नेशनल कंपनी लॉ अपीलेट ट्रिब्यूनल द्वारा इसके बोर्ड को बहाल करने के संबंध में है। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले
7. कोलकाता के आरजी कर मामले में सुनवाई
CJI चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट की बेंच देशभर में डॉक्टरों और पैरा मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा पर राष्ट्रीय टास्क फोर्स द्वारा दिए गए सुझावों पर सुनवाई करेगी। यह मामला कोलकाता के एक अस्पताल में रेप और मर्डर के बाद स्वत: संज्ञान लिया गया था। CJI चंद्रचूड़ के रिटायरमेंट से पहले के महत्वपूर्ण मामले



















