LIVE UPDATE
भारतराजनीति

लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और AAP नेताओं की अहम बैठक, यह अपडेट आया सामने

NCG NEWS DESK NEW DELHI :-

लोकसभा चुनाव 2024 में एकजुटता से लड़ने के लिए विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के घटक दलों में सीट शेयरिंग को लेकर वार्ताओं का दाैर जारी है। इसी बीच कांग्रेस की अलायंस कमेटी के प्रमुख मुकुल वासनिक के हवाले से जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर वार्ता का दौर अभी किसी फाइनल फैसले पर नहीं पहुंचा और जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जा सकता है। मुकुल वासनिक के मुताबिक कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एकजुटता से मिलकर चुनाव लड़ सकती हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मुकुल का यह बयान उनकी तरफ से आम आदमी पार्टी के साथ हुई वार्ता के बाद आया है। लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) की सोमवार (8 जनवरी) को बैठक हुई। इसके बाद कांग्रेस की अलायंस कमेटी के प्रमुख मुकुल वासनिक ने कहा कि बहुत अच्छी बैठक थी। अरविंद केजरीवाल ने अपने प्रतिनिधियों को बैठक के लिये भेजा। दो से ढाई घंटे चर्चा हुई। बड़े अच्छे माहौल में चर्चा हुई है।

उन्होंने आगे कहा, ”ये चर्चा आगे भी चलेगी. कुछ दिनों में हम फिर मिलेंगे, जिसमें हम सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देंगे, क्या चर्चा हुई उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते. थोड़ा इंतजार करिये. पूरी जानकरी देंगे। दोनों ही पार्टियां इस गठबंधन का महत्वपूर्ण हिस्सा है. बीजेपी को कड़ी टक्कर देंगे।”

ये भी पढ़े :-

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE