
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस की हार की समीक्षा के लिए 28 फरवरी को कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, प्रभारी सचिव जारिता लैतफलांग, संपत कुमार और सह प्रभारी विजय जांगिड़ भी शामिल होंगे। रायपुर में कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक कल, निकाय चुनावों में हार पर होगी समीक्षा
बैठक क्यों अहम?
– निकाय चुनाव में कांग्रेस की हार की समीक्षा होगी
– पंचायत चुनाव में जीत के दावे भी किए जाएंगे
– पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को बदलने की चर्चाएं जोरों पर
– गुटबाजी और टिकट वितरण की गलतियों पर मंथन होगा
हार की वजहें और पार्टी में असंतोष
– निकाय चुनाव में टिकट वितरण की गड़बड़ी हार का बड़ा कारण मानी जा रही है
– कांग्रेस के कई नेता पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को हटाने की मांग कर रहे हैं
– पार्टी के भीतर गुटबाजी के कारण चुनाव में कमजोर प्रदर्शन हुआ
संगठन को मजबूत करने की रणनीति
इस बैठक में हार के कारणों का विश्लेषण कर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन की रणनीति बनाई जाएगी। रायपुर में कांग्रेस कार्यकारिणी की अहम बैठक कल, निकाय चुनावों में हार पर होगी समीक्षा



















