जांजगीर-चांपा

अकलतरा: सहकारी बैंक में किसान के साथ 5.50 लाख की धोखाधड़ी, खाता चेक कराया तो उड़े होश

बैंक मैनेजर और कैशियर की मिलीभगत का शक, सेवा सहकारी समिति का पूर्व प्रभारी है मुख्य आरोपी, पुलिस जांच में जुटी।

जांजगीर-चापा  सहकारी बैंक में किसान के साथ 5.50 लाख की धोखाधड़ी, खाता चेक कराया तो उड़े होश, जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में एक किसान के साथ बैंकिंग धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां उसके सहकारी बैंक खाते से 5.50 लाख रुपये रहस्यमय तरीके से निकाल लिए गए। किसान को इस बात की भनक तब लगी जब उसने अपना खाता अपडेट कराया। इस मामले में बैंक के मैनेजर और कैशियर की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस ने मुख्य आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जो फिलहाल फरार है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कैसे हुआ खुलासा?

पुलिस के अनुसार, अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोटमीसोनार निवासी किसान लक्ष्मीलाल पटेल का सहकारी केंद्रीय बैंक की अकलतरा शाखा में खाता है। इस खाते में उनकी धान बिक्री की राशि जमा थी। लक्ष्मीलाल ने बताया कि 11 अप्रैल को उनके खाते में 12,62,209 रुपये जमा थे, जिसमें से उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले। इसके बाद उन्होंने 16 मई को 25 हजार और 4 जून को 50 हजार रुपये और निकाले।सहकारी बैंक में किसान के साथ 5.50 लाख की धोखाधड़ी, खाता चेक कराया तो उड़े होश

4 जून को पैसे निकालने के बाद जब उन्होंने बैंक कर्मचारी से खाते में बची हुई राशि की जानकारी ली, तो उनके होश उड़ गए। कर्मचारी ने बताया कि उनके खाते में अब केवल 5,87,209 रुपये ही बचे हैं। जब लक्ष्मीलाल ने पूछा कि बाकी पैसे कहां गए, तो बैंक कर्मी ने बताया कि उनके खाते से 5.50 लाख रुपये निकाले गए हैं और इस बारे में प्रकाश केंवट ही बता पाएगा।सहकारी बैंक में किसान के साथ 5.50 लाख की धोखाधड़ी, खाता चेक कराया तो उड़े होश

आरोपी ने फोन पर दिया झांसा, फिर हुआ फरार

बैंक कर्मचारी ने अपने फोन से लक्ष्मीलाल की बात आरोपी प्रकाश केंवट से कराई। प्रकाश ने फोन पर झांसा देते हुए कहा, “तुम्हारा पैसा मिल जाएगा, मैं बैंक पहुंच रहा हूं।” लेकिन वह न तो बैंक आया और न ही उसने पैसे लौटाए। इसके बाद वह लगातार टालमटोल करता रहा। थक-हारकर किसान लक्ष्मीलाल पटेल ने अकलतरा थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई।

मैनेजर और कैशियर की भूमिका संदिग्ध

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इतनी बड़ी रकम की निकासी बिना बैंक कर्मचारियों की मिलीभगत के संभव नहीं है। इस मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक और कैशियर की भूमिका बेहद संदिग्ध है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक बैंक के किसी अधिकारी या कर्मचारी पर कोई कार्रवाई नहीं की है।सहकारी बैंक में किसान के साथ 5.50 लाख की धोखाधड़ी, खाता चेक कराया तो उड़े होश

इस संबंध में अकलतरा थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया, “आरोपी प्रकाश केंवट के खिलाफ धोखाधड़ी (धारा 420) का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी फरार है और उसकी तलाश की जा रही है।” चर्चा है कि आरोपी प्रकाश केंवट पहले एक सेवा सहकारी समिति का संस्था प्रभारी था और पहले भी किसानों के साथ इस तरह की धोखाधड़ी कर चुका है।सहकारी बैंक में किसान के साथ 5.50 लाख की धोखाधड़ी, खाता चेक कराया तो उड़े होश

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज