LIVE UPDATE
अपराधअंबिकापुर

अंबिकापुर में सरेराह गुंडागर्दी: जमीन विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, एक घंटे तक जाम

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर उठे सवाल, वायरल वीडियो में बीच सड़क पर उत्पात मचाते दिखे युवक; रायपुर में लेडी हिस्ट्रीशीटर की दबंगई का मामला भी आया सामने

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच सोमवार को सरेराह जमकर मारपीट हुई। लाठी-डंडों से लैस युवक अचानक सड़क पर भिड़ गए और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र रणभूमि में बदल गया। इस दौरान बीच सड़क पर लाठी-डंडे और पत्थर चलते रहे, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा और लंबा जाम लग गया।

पूरा घटनाक्रम कोतवाली थाना क्षेत्र के जोड़ापीपल इलाके का बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि युवक योजना बनाकर लाठी-डंडों के साथ पहुंचे थे और सड़क पर खुलेआम उत्पात मचा रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद शहर की कानून व्यवस्था को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैंजमीन विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, एक घंटे तक जाम

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वीडियो में दिखी गुंडागर्दी

वीडियो में कुछ युवक बिना किसी डर के सड़क पर हंगामा करते दिखाई दे रहे हैं। राहगीरों में दहशत का माहौल था, जबकि कई लोग मारपीट को रोकने की बजाय वीडियो बनाते नजर आए। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।जमीन विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, एक घंटे तक जाम

रायपुर में लेडी हिस्ट्रीशीटर की दबंगई

इधर, राजधानी रायपुर में भी सोमवार को महिला हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। कमल विहार इलाके में रहने वाली दो छात्राओं और उनके भाई को एक महिला और उसके साथियों ने घर में बंधक बनाकर मारपीट की। आरोपियों ने खुद को महिला SI बता कर पीड़ितों को डराया और धमकाया।जमीन विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, एक घंटे तक जाम

बताया जा रहा है कि हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने पीड़ितों से 25 हजार रुपये नकद, लैपटॉप, मोबाइल समेत करीब डेढ़ लाख का सामान लूट लिया। यही नहीं, आरोपियों ने पीड़ित परिवार को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जमीन विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, एक घंटे तक जाम

बढ़ती आपराधिक गतिविधियों से बढ़ी चिंता

लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने एक बार फिर प्रदेश में बढ़ती अपराध घटनाओं और पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई करे, ताकि अपराधियों में भय कायम रहे और शहर की कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे।जमीन विवाद पर दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, एक घंटे तक जाम

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE