LIVE UPDATE
भिलाई

भिलाई में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

भिलाई के खुर्सीपार में दर्दनाक हादसा

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में खुर्सीपार थाना क्षेत्र के सिग्नल पर खड़ी बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया, जिससे पत्नी की मौत हो गई और पति गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दिल दहला देने वाली घटना रविवार रात करीब 11.30 बजे हुई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भिलाई में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

हादसा कैसे हुआ?

घायल पति नीलेश अग्रवाल ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया में काम करता है और मरोदा सेक्टर के इंदिरा चौक में रहता है। रविवार रात को ड्यूटी खत्म करने के बाद, वह अपनी पत्नी खिलेश्वरी उर्फ छोटी को लेने के लिए गया था। उसकी पत्नी मायके से लौट रही थी। दोनों जब खुर्सीपार गेट के पास लगे सिग्नल पर रुके, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नीलेश दूर जा गिरा, लेकिन उसकी पत्नी का सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भिलाई में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पति की हालत गंभीर, इलाज के लिए रेफर

हादसे के बाद, घायल नीलेश को गंभीर चोटें आईं, जिसमें उसका पैर फैक्चर हो गया। उसे तत्काल स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई और उसे दुर्ग रेफर कर दिया। वहीं, पत्नी खिलेश्वरी के शव का पोस्टमॉर्टम आज किया जाएगा। भिलाई में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

मासूम बेटी का सिर से उड़ा मां का साया

खिलेश्वरी एक हाउसवाइफ थीं, और नीलेश और खिलेश्वरी की दो साल की एक बेटी भी है। इस दर्दनाक हादसे ने उस मासूम को अपनी मां का साया छीन लिया। हादसे के बाद परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। भिलाई में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

पुलिस ने की जांच शुरू

हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया, और पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब ट्रक के चालक की तलाश कर रही है। इस मामले की पूरी जांच जारी है। भिलाई में ट्रक ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंदा, पत्नी की मौके पर मौत, पति गंभीर घायल

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE