जबलपुर में भीड़ का ‘तालिबानी’ इंसाफ: चोरी के आरोपी को खंभे से बांधा, जूतों की माला पहनाकर पीटा; पुलिस ने पीटने वालों पर दर्ज की FIR
चरगवां की घटना: इलाज कराने गया था परिवार, पीछे से घर का ताला तोड़ा; रंगे हाथों पकड़ाए युवक का पब्लिक ने किया बुरा हाल, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने लिया कड़ा एक्शन

जबलपुर (मध्य प्रदेश): जबलपुर में भीड़ का ‘तालिबानी’ इंसाफ: चोरी के आरोपी को खंभे से बांधा, जूतों की माला पहनाकर पीटा; पुलिस ने पीटने वालों पर दर्ज की FIR. मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के चरगवां थाना क्षेत्र में भीड़ द्वारा कानून हाथ में लेने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक घर में चोरी की नीयत से घुसे युवक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले करने से पहले ग्रामीणों ने उसे ‘तालिबानी’ सजा दी। आरोपी को खंभे से बांधकर पीटा गया और जूतों की माला पहनाकर उसका जुलूस निकाला गया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने जहां चोरी का मामला दर्ज किया है, वहीं मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है।
क्या है पूरा मामला?
घटना ग्राम मिरगा की है। पीड़ित राहुल पटेल बुधवार को अपनी पत्नी के साथ बेटे का इलाज कराने के लिए घर में ताला लगाकर जबलपुर गए हुए थे। सूने घर का फायदा उठाते हुए दोपहर करीब 2 बजे गोटेगांव निवासी तीन युवक—विनय चक्रवर्ती, निशांत ठाकुर और शुभम ठाकुर—वहां पहुंचे।जबलपुर में भीड़ का ‘तालिबानी’ इंसाफ
योजना के तहत शुभम बाइक लेकर दूर खड़ा हो गया, जबकि विनय और निशांत घर के अंदर घुस गए। चोरों ने घर से सोने के तीन लॉकेट, चांदी का कटोरा, बिछिया, चांदी की मूर्ति, मोबाइल और नकद रुपए समेट लिए। संयोगवश, उसी वक्त राहुल पटेल घर वापस लौट आए। मकान मालिक को देख चोरों ने भागने की कोशिश की। राहुल ने विनय को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि निशांत और शुभम चोरी का सामान लेकर बाइक से फरार होने में कामयाब हो गए।जबलपुर में भीड़ का ‘तालिबानी’ इंसाफ
खंभे से बांधा और सिर पर रखे जूते
विनय के पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने उसे बिजली के खंभे से रस्सी से बांध दिया। उसके गले में जूतों की माला पहनाई गई और सिर पर जूते रखकर वीडियो बनाए गए। इस दौरान भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई भी की।जबलपुर में भीड़ का ‘तालिबानी’ इंसाफ
पुलिस की कार्रवाई: दोनों पक्षों पर केस दर्ज
घटना की सूचना मिलते ही चरगवां पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विनय को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया।जबलपुर में भीड़ का ‘तालिबानी’ इंसाफ
बरगी सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि चोरी कर भाग रहे आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ा था, लेकिन उसके साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद कानून हाथ में लेने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने चोरी के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के साथ-साथ, उसके साथ बर्बरता और मारपीट करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।जबलपुर में भीड़ का ‘तालिबानी’ इंसाफ



















