NCG NEWS DESK :
बिहार के लखीसराय जिले में प्रेम-प्रंसग के चलते फायरिंग की घटना सामने आई है, अंधाधुंध फायरिंग कर यहां छठ घाट से लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों को गोली मारी गई है, फायरिंग की इस घटना में 3 लोगों की मौत हो गई है, मृतकों में 2 सगे भाई शामिल हैं, घटना कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मुहल्ला की है. घटना से इलाके में हडकंप मच गया है|
सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिसफोर्स मौके पर पहुंचा है. घायलों को उपचार के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमे 3 गंभीर घायलों को पटना पीएमसीएच रेफर किया है. घायलों में दोनों मृतक की पत्नी, बहन और पिता शामिल हैं. घटना को लेकर इलाके में तनाव बना हुआ है|
मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है. जिसमें आशीष चौधरी नाम का लड़का अपने ही घर के सामने रहने वाली लड़की से प्यार करता था, और उससे शादी करना चाहता था. लड़की का परिवार इसका विरोध कर रहा था. इसी से नाराज होकर उसने लड़की के परिवार वालों पर गोलीबारी की. कुछ दिन पहले भी इस परिवार से आशीष चौधरी का विवाद हुआ था|