
रायपुर में लेडी हिस्ट्रीशीटर की दबंगई: छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक लेडी हिस्ट्रीशीटर की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। कमल विहार इलाके में रहने वाली दो छात्राओं और उनके भाई को फ्लैट में बंधक बनाकर मारपीट की गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोनिका उर्फ पूजा सचदेवा समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं।
कैसे हुआ पूरा मामला
मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। अमलीडीह स्थित साईं ड्रीम कॉलोनी में रहने वाली एक युवती अपने भाई से मिलने कमल विहार पहुंची थी। भाई की तबीयत खराब होने पर वह अपनी सहेली के साथ खाना और दवाई देने गई थी।छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
वापसी के दौरान लिफ्ट में युवती की मुलाकात हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा और उसके साथियों से हुई। बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे। बातचीत के दौरान पूजा ने खुद को महिला SI बताते हुए युवती पर गलत काम में शामिल होने का झूठा आरोप लगा दिया।छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
बंधक बनाकर मारपीट और लूटपाट
पूजा ने युवती को उसके भाई के कमरे तक ले जाने को कहा। डर के कारण छात्रा उन्हें अपने भाई के फ्लैट पर ले गई। कमरे में उसका भाई और तीन दोस्त मौजूद थे। आरोपियों ने सभी को बंधक बना लिया और गलत गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर जमकर मारपीट की।छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
लूटपाट करते हुए आरोपियों ने 25 हजार रुपये नगद, मोबाइल, लैपटॉप समेत करीब 1.5 लाख रुपये का सामान छीन लिया। साथ ही धमकी दी कि पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर अंजाम भुगतने पड़ेंगे।छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
5 आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
मुजगहन पुलिस ने सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी के आधार पर मुख्य आरोपी मोनिका उर्फ पूजा सचदेवा समेत उसके गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका भाई मोनू सचदेवा और साथी करण साहू अब भी फरार बताए जा रहे हैंछात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
सभी आरोपियों पर डकैती, मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी की धाराओं में FIR दर्ज की गई है।छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
कौन है हिस्ट्रीशीटर पूजा सचदेवा?
पूजा सचदेवा का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा रहा है। उस पर राजधानी के कई थानों में हत्या, मारपीट, बलवा, सट्टेबाजी और गांजा तस्करी जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार
अब तक 18 मामलों में जेल जा चुकी है
2017 में संतोष दुबे हत्याकांड में भी गिरफ्तार हुई थी
पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी
मुजगहन थाना पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। पीड़ित छात्राओं और उनके भाई के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपियों के खिलाफ ठोस साक्ष्य मौजूद हैं और जल्द ही पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।छात्राओं को बंधक बनाकर मारपीट, गैंग के 5 आरोपी गिरफ्तार



















