
सहारनपुर। सहारनपुर में हैवानियत:उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ के बिहारीगढ़ क्षेत्र में एक जिम संचालक ने फिटनेस की ट्रेनिंग लेने आई छात्रा के साथ विश्वासघात करते हुए दरिंदगी की। आरोप है कि छात्रा को प्रोटीन शेक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी और उसके सहयोगी को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
जिम के भीतर छात्रा के साथ घिनौनी साजिश
सहारनपुर में हैवानियत:पीड़ित छात्रा मूल रूप से इटावा की रहने वाली है और सहारनपुर के सुंदरपुर स्थित एक शिक्षण संस्थान में पढ़ाई करती है। वह यहाँ एक पीजी (PG) में रहकर अपनी शिक्षा पूरी कर रही थी। फिटनेस के लिए वह बिहारीगढ़ स्थित एक जिम में वर्कआउट करने जाती थी। छात्रा ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि जिम संचालक शहजाद और उसके साथी मुकर्रम ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ युक्त प्रोटीन शेक पिलाया और उसके बाद इस शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने बिछाया जाल, आरोपी शहजाद और मुकर्रम गिरफ्तार
सहारनपुर में हैवानियत:घटना की सूचना मिलते ही सहारनपुर पुलिस सक्रिय हो गई। एसएसपी के निर्देश पर टीम गठित की गई और आरोपियों की तलाश शुरू की गई। गुरुवार देर शाम पुलिस ने दबिश देकर मुख्य आरोपी शहजाद (निवासी गागलहेड़ी) और उसके साथी मुकर्रम (निवासी बिहारीगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
हिंदू रक्षा दल ने लगाए गंभीर आरोप
सहारनपुर में हैवानियत:इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। हिंदू रक्षा दल उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने इस मामले को ‘जिम जेहाद’ से जोड़ते हुए कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम की आड़ में युवतियों को बरगलाने और उनके साथ अपराध करने का सुनियोजित खेल चल रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
एसपी ग्रामीण का बयान: कानून के तहत होगी सख्त कार्रवाई
सहारनपुर के एसपी ग्रामीण सागर जैन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा की तहरीर पर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और कोर्ट में प्रभावी पैरवी कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी।



















