LIVE UPDATE
भारतराजनीति

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में 7 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज गया मास्टमाइंड ललित झा,थाने में किया था सरेंडर

NCG NEWS DESK  New Delhi :-

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मामले में कथित साजिशकर्ता ललित झा को अदालत ने शुक्रवार को सात दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पटियाला हाउस स्थित हरदीप कौर की विशेष अदालत ने ललित को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सात दिनों की हिरासत में भेजने का आदेश दिया। ललित झा ने गुरुवार देर रात कर्तव्य पथ पुलिस थाने में सरेंडर किया था। पुलिस ने आज उसे अदालत के समक्ष पेश किया, जहां उसने ललित की 15 दिनों की हिरासत की गुहार लगाई थी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पुलिस ने अदालत के समक्ष दावा किया कि झा ने उसके समक्ष साजिशकर्ता होने का दावा किया है। उसी ने लोकसभा के भीतर और बाहर गिरफ्तार आरोपियों के लिए योजना बनाई थी। इसी अदालत ने सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे और नीलम देवी को गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की सात दिनों की हिरासत में भेजने का आदेश दिया था। इन चारों आरोपियों को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न संगीन धाराओं के तहत बुधवार को गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा, पुलिस यह पता लगा रही है कि सभी आरोपी एक-दूसरे के संपर्क में कैसे आए। सबूत जुटाने के लिए पुलिस ललित को लेकर कई राज्यों और शहरों में जा सकती है। दरअसल, जब संसद के अंदर और बाहर उपद्रव मचाया गया तब ललित झा भी वहां मौजूद था। वो फोन से आरोपियों के वीडियो शूट कर रहा था। वो चारों आरोपियों के फोन लेकर भाग गया। जब वो सरेंडर करने पहुंचा तब उसके पास फोन नहीं मिले। सूत्रों का कहना है कि ललित ने चारों फोन जला दिया है। पुलिस पूछताछ में उसने यह बात कबूला भी है। लेकिन पुलिस आरोपियों के फोन तक पहुंचना चाहती है जिससे की यह केस जल्द से जल्द सॉल्व किया जा सके।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE