LIVE UPDATE
बिलासपुर

शिवलिंग के नीचे से सोना चांदी मिलने के लालच में युवक ने तोड़ा मूर्ति, गिरफ्तार

NCG NEWS DESK BILASPUR :-

शिवलिंग तोड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक ने शिवलिंग के नीचे से सोना चांदी मिलने के लालच में घटना को अंजाम दिया था। घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जानिए पूरी घटना

दरअसल, थाना सीपत में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि 8-9 अप्रैल की रात को उसके आंगन के शिव मंदिर से शिवलिंग और नंदीबैल को किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा उखाड़ कर नुकसान कर दिया था। बाद में पता चला कि गांव के अन्य मंदिरों के शिवलिंग को भी तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया है। पूजा स्थान का अपमान कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया हैं। घटना को एसपी रजनेश सिंह गंभीरता से लिया और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। थाना प्रभारी सीपत द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर संदेहियों की पूछताछ शुरू की गई। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फूटेज निकाल कर एवं संदेहियो से लगातार पूछताछ की गई।

खजाना के लालच में दिया घटना को अंजाम

पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण में ग्राम सेलर के फलगोपारा निवासी रविराज साहू के द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने की जानकारी मिली। रविराज साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपी ज्यादा देर पुलिस को गुमराह नहीं कर सका और जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि शिवलिंग के नीचे सोना चाँदी होने की बात उसने सुनी थी। इसके बाद खजाना मिलने की लालच में उसने ग्राम सेलर के विभिन्न मंदिरों के शिवलिंग को तोडफोड कर उखाड दिया था, लेकिन उसे खजाना नहीं मिला। आरोपी रविराज के बताये अनुसार ग्राम सेलर के नवा तालाब से दो नग शिवलिंग को बरामद कर लिया गया है। शेष शिवलिंग व हथौड़ी को गहरे पानी में फेक देना बताया है, आरोपी के विरूध्द पर्याप्त सबुत पाये जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सीपत निरीक्षक कृष्ण चंद सिदार, निरीक्षक राजेश मिश्रा प्रभारी एसीसीयू बिलासपुर, उप निरी. अजहरूद्दीन,सउनि शिवसिंह बक्साल, प्र. आर. उमाशंकर राठौर, प्रफुल सिह, आरक्षक – सुरजीत सिह जायसी, मुकेश सूर्यवंशी, धर्मेन्द्र कश्यप, हेमंत सिंह, तदबीर सिंह पोर्ते, की विशेष भुमिका रही। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इन्हें पुरस्कृत किया जायेगा ।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE