LIVE UPDATE
दुर्ग

वाहन चेकिंग अभियान में 150 से अधिक वाहन चालकों पर की गई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही

NCG NEWS DESK DURG ;

एसएसपी दुर्ग राम गोपाल गर्ग के निर्देशन में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में चाकूबाजी करने वाले ,तीन सवारी घुमंतू, अड्डेबाजो, मोडिफाइड साइलेंसर वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गई। सभी थाना क्षेत्र में शाम के समय एक साथ कार्यवाही से बदमाशो एवम संदिग्ध रूप से घूमने वालो में हड़कंप मचा, जिससे संपूर्ण दुर्ग जिले के थाना क्षेत्र में 226 से अधिक वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, ये कार्यवाही खास तौर आवारा, घुमंतू, 3 सवारी वाहन चालकों के लिए थी। कार्यवाही को संवेदनशील इलाकों के आस पास, अड्डेबाजी करने वाले एरिया में प्वाइंट लगाकर एवम नाकेबंदी के माध्यम से चेकिंग अभियान लगाया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जिला दुर्ग के सम्पूर्ण थाना क्षेत्र में चैकिंग अभियान में कुल 226 से अधिक वाहन चालकों पर कार्यवाही की गई, जिसमे 38 वाहन चालक जो आवारा,घुमंतू , 3 सवारी वाहन चालक, जो बिना कागजात के पकड़ाए, उनकी वाहनों को जप्त कर न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसके अलावा 6 मोडिफाइड साइलेंसर तेज आवाज बुलेट पर कार्यवाही कर साइलेंसर को जप्त किया गया है एवम 150 से अधिक वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई है।

ये भी पढ़े :-

 

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE