Income tax raid : KT कॉम्प्लेक्स में संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स पर IT के अफसरों ने दी दबिश, कई अहम दस्तावेज जब्त

NCG NEWS DESK RAIPUR ;-
इस वक्त छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आ रही है। राजधानी के होलसेल कॉस्मेटिक्स और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कारोबारी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात बंजारी रोड पर स्थित KT कॉम्प्लेक्स में संतोष ज्वेलरी और राहुल ट्रेडर्स पर IT के अफसरों ने दबिश दी है।
कार्रवाई गुरुवार तड़के सुबह तक चली है। जानकारी के मुताबिक छापा मारने आई टीम के सदस्यों ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में किया है। पूरी कार्रवाई सुरक्षा बलों की मौजूदगी में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक 3 गाड़ियों में सवार होकर आईटी के अफसर पहुंचे थे। जहां कारोबारी की टैक्स रसीद और दुकान में लेन देन की जांच की गई।
बताया जा रहा है कि आयकर विभाग ने यह कार्रवाई बड़े टैक्स चोरी के फर्जीवाड़े के मामले में की है। संतोष ज्वेलर्स और राहुल ट्रेडर्स में ज्यादा तर काम कच्चे बिल पर होते थे। बुधवार की रात से गुरुवार सुबह तक आईटी की टीम ने लेन देन से संबंधित दस्तावेजों की जांच की है।
ये भी पढ़े :-
- CGPSC में फर्जीवाड़ा : इस बार राज्य वन सेवा भर्ती में निकली गड़बड़ी, HC ने लोक सेवा आयोग से मांगा जवाब
- Police Constable Recruitment 2024 : पुलिस विभाग में नौकरी करने का शानदार मौका, Constable सहित इन पदों पर निकली Vacancy, जल्द करें आवेदन
- पीएम आवास में लापरवाही करने वाले हितग्राही को एसडीएम ने दिया नोटिस



















