NCG NEWS DESK NEW DELHI ;-
सिकल सेल एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के दवा के क्षेत्र में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। देश ने सिकल सेल एनीमिया की दवा बना ली है। जिसकी जानकारी देश के स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि सिकल सेल बीमारी की रोकथाम के लिए दवा के निर्माण हेतु आपको बहुत-बहुत बधाई।
देश में सिकल सेल की बीमारी तेजी से फैल रही है। यह एक खून से जुड़ी बेहद खतरनाक और जेनेटिक बीमारी है। इस बीमारी से पीड़ित ज्यादातर लोग आदिवासी हैं। सिकल सेल को वर्तमान मोदी सरकार ने गंभीरता से लेते हुए 2047 तक इस बीमारी को भारत से जड़ से खत्म करने का लक्ष्य रखा है।
अब इस बीमारी की रोकथाम के लिए इसकी दवा Hydroxyurea oral suspension लॉन्च की गई है। जिसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दी है। उन्होंने अपने एक्स पोस्ट पर लिखा, सिकल सेल बीमारी की रोकथाम के लिए दवा के निर्माण हेतु आपको बहुत-बहुत बधाई। पीएम नरेंद्र मोदी जी ने 2023 में सिकल सेल एनीमिया उन्मूलन मिशन की शुरुआत की थी। यह दवा खासकर हमारे जनजातीय बहनों-भाइयों और बच्चों के लिए वरदान साबित होगी और भारत को हम जल्द ही सिकल सेल से मुक्त करेंगे।
क्या है सिकल सेल की बीमारी
यह एक जेनेटिक डिसऑर्डर है। इसमें ब्लड सेल्स या तो ब्रेक हो जाती है या उनका शेप और साइज बदलने लगता है। जिसके कारण ब्लड, नसों में जाकर ब्लॉक हो जाती है। इसमें धीरे-धीरे रेड ब्लड सेल्स मरने लगते हैं। जिससे शरीर में खून की कमी होने लगती है। जेनेटिक बीमारी होने के कारण एक वक्त बाद शरीर में खून बनना बंद हो जाता है. शरीर में खून की कमी होने पर ऑर्गन डैमेज होने लगते हैं।
ये भी पढ़े :-
- उत्तर पुस्तिका जमा कराने आए शिक्षक पर पुलिसवाले ने बरसाई गोलियां, कॉलेज गेट पर उतारा मौत के घाट
- महतारी वंदन योजना में फर्जीवाड़ा: 2 साल पहले मर चुकी महिला के नाम जारी हुई राशि
- Bishrampur Breaking News: बांसबाड़ी में मिली प्रेमी युगल जोड़े की गर्दन कटी लाश, गड्ढे में पड़ी थी युवती, फांसी के फंदे पर लटका था युवक