LIVE UPDATE
टेक्नोलॉजी

आसमान में दिखाई भारत ने अपनी ताकत, स्वदेशी तेजस मार्क 1A लड़ाकू विमान ने भरी सफल उड़ान; 15 मिनट तक हवा में हुई टेस्टिंग

भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस मार्क 1ए लड़ाकू विमान ने आज अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी है। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड द्वारा निर्मित यह विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान 15 मिनट तक हवा में रहा। मार्च के अंत तक वायुसेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंप सकता है। इस लड़ाकू विमान को वायुसेना पाकिस्तान की सीमा से सटे बीकानेर स्थित नाल एयरक्राफ्ट स्टेशन पर तैनात किया सकता है।
नई दिल्ली। अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की खैर नहीं है। लंबे समय से चल रहा इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है। दरअसल, भारत में निर्मित स्वदेशी तेजस एलसीए मार्क 1ए लड़ाकू विमान ने आज अपनी सफलतापूर्ण पहली उड़ान भरी है। बेंगलुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटिड द्वारा निर्मित यह विमान अपनी पहली उड़ान के दौरान 15 मिनट तक हवा में रहा।

आसमान में दिखाई भारत ने अपनी ताकत, स्वदेशी तेजस मार्क 1A लड़ाकू विमान ने भरी सफल उड़ान; 15 मिनट तक हवा में हुई टेस्टिंग
पाकिस्तान की सीमा में होगा तैनात

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

एचएएल इस मार्च के अंत तक वायुसेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट सौंप सकता है। इस लड़ाकू विमान को वायुसेना पाकिस्तान की सीमा से सटे राजस्थान के बीकानेर स्थित नाल एयरक्राफ्ट स्टेशन पर तैनात किया सकता है।

स्पीड 2200 किमी प्रति घंटा है

इस लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट की स्पीड की बात करें तो ये 2200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। यह अधिकतम 50 हजार फीट की ऊंचाई तक जा सकता है। इसको 9 रॉकेट, बम और मिसाइल से लैस किया जा सकता है।
इसमें हैमर और ब्रह्मोस जैसी मिसाइलें भी लगाने की तैयारी की जा रही है, जिससे पाकिस्तान जैसे दुश्मन की खैर नहीं होगी।

अत्याधुनिक सुविधाओं से है लैस

तेजस मार्क 1 ए लड़ाकू विमान कई सुविधाओं से लैस है। इसमें मिशन कंप्यूटर, डिजिटल फ्लाइट कंट्रोल कंप्यूटर, मल्टी फंक्शन डिस्पले, सेल्फ प्रोटेक्शन जैमर, उत्तम रडार सिस्टम आदि शामिल है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE