LIVE UPDATE
भारतक्रिकेट

India VS England: हार के बाद टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, दूसरे टेस्ट से बाहर हो सकते हैं रवींद्र जडेजा

NCG NEWS DESK:-

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद टेस्ट मैच में 28 रनों से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले में भारतीय टीम को पहली पारी के आधार पर 190 रनों की लीड मिल गई थी. मगर उसके बाद उसने मोमेंटम गंवा दिया. भारतीय टीम ने अपने घर पर 100 या उससे ज्यादा की लीड हासिल करने के बाद पहली बार कोई टेस्ट मैच गंवाया है.

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

रन लेने के दौरान इंजर्ड हुए जडेजा

अब रोहित ब्रिगेड 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में होने वाले टेस्ट के जरिए वापसी करना चाहेगी. हालांकि इसी बीच भारतीय टीम के लिए ऐसी खबर आई है, जो उसकी टेंशन बढ़ा सकता है. स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है और उनका दूसरे टेस्ट मैच में खेलना संदिग्ध है. जडेजा यदि नहीं खेलते हैं तो यह बहुत बड़ा झटका होगा. ऐसी स्थिति में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को प्लेइंग-11 मं शामिल किया जा सकता है.

जडेजा को हैदराबाद टेस्ट मैच में भारत की दूसरी पारी के दौरान पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था. तब जडेजा तेजी से रन लेने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह क्रीज में नहीं पहुंच पाए और उन्हें बेन स्टोक्स ने रन आउट कर दिया था. रन आउट होने के बाद वह पैर की मांसपेशियों को सहलाते दिखे थे. जडेजा ने हैदराबाद टेस्ट में शानदार प्रदर्शन किया था. जडेजा ने भारत की पहली पारी में 87 रन बनाए थे. साथ ही उन्होंने मैच में कुल पांच विकेट भी चटकाए.

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE