सिक्किम में बर्फबारी के बीच फंसे 800 पर्यटक भारतीय सेना ने किया रेस्क्यू

NCG NEWS DESK Sikkim :
भारतीय सेना ने सिक्किम में भारी बर्फबारी और खराब मौसम के बीच फंसे आठ सौ से अधिक पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया है। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों सहित करीब आठ सौ पर्यटक पूर्वी सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कल भारी बर्फबारी के कारण फंस गये थे। त्रिशक्ति कोर के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फंसे यात्रियों को बचाया। बचाव अभियान अब भी जारी है और पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।
उन्हें रहने के लिए उचित स्थान, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सैनिकों ने फंसे यात्रियों को आश्रय उपलब्ध कराने के लिए अपने बैरेक्स खाली कर दिये हैं। पर्यटकों ने सेना द्वारा तुरंत सहायता उपलब्ध कराने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। भारतीय सेना हिमालय के अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीमाओं की रक्षा करने के अलावा पर्यटकों और स्थानीय आबादी की सहायता करने के लिए सदैव सक्रिय रहती है।
ये भी पढ़े :-
- टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन राज्यसभा से पूरे सत्र के लिए सस्पेंड
- कांकेर सांसद मोहन मंडावी ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व हाईवे मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर भानुप्रतापपुर से भोमरागढ़ स्टेट हाईवे का चौड़ीकरण व उन्नयन कर गढ़चिरौली राष्ट्रीय राजमार्ग में जोड़ने का किया मांग
- नये वर्ष में बस्तर में कई पुस्तकों का विमोचन, मुस्कुराता पतझड़ 26 जनवरी को होगा विमोचन



















