LIVE UPDATE
भारतक्रिकेट

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की इंग्लैंड पर बड़ी जीत के साथ बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

NCG NEWS DESK :-

IndianWomensCricket:भारतीय महिला टीम और इंग्लैंड महिला टीम के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 347 रनों से हरा दिया, इसके साथ ही भारतीय टीम ने महिला क्रिकेट के इतिहास में रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड श्रीलंका महिला टीम के नाम था जिसने साल 1998 में पाकिस्तान महिला टीम को 309 रनों से हराया था।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

मैच का हाल(IndianWomensCricket)

IndianWomensCricket: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी और ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 428 रन बना दिए, इसके बाद बल्लेबाज़ी करने आई इंग्लैंड की टीम की पहली पारी महज 136 रनों पर सिमट गयी और भारत को पहली पारी में 292 बड़ी बढ़त मिल गयी। दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम महज 42 ओवर में 6 विकेट के नुकशान पर 186 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और इंग्लैंड के सामने 469 रनों का बड़ा रख दिया।

IndianWomensCricket: लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम की कोई भी बल्लेबाज भारतीय टीम की घातक गेंदबाज़ी के आगे टिक नहीं सकता और इंग्लैंड की पूरी टीम 27.3 ओवर ही खेल सकी और 131रन पर आल आउट हो गयी, इसके साथ ही भारतीय टीम ने बड़े ही आसानी से मुकाबले को अपने नाम कर लिया।

प्लेयर ऑफ़ द मैच बनीं दीप्ति शर्मा(IndianWomensCricket)

IndianWomensCricket: इस मुकाबले की प्लेयर ऑफ़ द मैच दीप्ती शर्मा को चुना गया जिन्होंने बैटिंग करते हुए पहली पारी में 67 और दूसरी पारी में 20 रन बनाये और गेंदबाजी करते हुए  पहली पारी में  5 और दूसरी पारी में  4 विकेट अपने नाम किया।

IndianWomensCricket: इस मैच में पहले दिन बल्लेबाज़ी करते हुए भारत की तरफ से चार बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए और दिन का खेल खत्म होने तक 7 विकेट पर 410 रन बनाये, इंग्लैंड की तरफ से दोनों परियों में सिर्फ नेट सेवियर ब्रंट के (59) अतिरिक्त कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक तक नहीं पहुँच सकी।

तीसरे दिन ही मैच ख़त्म(IndianWomensCricket)

IndianWomensCricket: यह चार दिवसीय टेस्ट मैच महज तीसरे दिन लंच से पहले ही ख़त्म हो गया और इसी के साथ भारतीय टीम ने एक ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE