हांगकांग सिक्सेस में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, पाकिस्तान फाइनल में
लगातार चौथी हार के साथ टीम इंडिया का सफर समाप्त, श्रीलंका से भी मिली करारी शिकस्त

हांगकांग सिक्सेस में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन, पाकिस्तान फाइनल में. हांगकांग सिक्सेस 2025 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम लगातार चार हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई। जिस पाकिस्तान को भारत ने अपने पहले मैच में हराया था, वही अब फाइनल में पहुंच गया है, जबकि भारतीय टीम खाली हाथ लौटेगी।
रविवार सुबह खेले गए अपने आखिरी लीग मैच में भारत को श्रीलंका के हाथों 48 रनों की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस मैच में नियमित कप्तान दिनेश कार्तिक की जगह स्टुअर्ट बिन्नी ने टीम की कमान संभाली, लेकिन वे भी टीम को हार से नहीं बचा सके। भारत ने टूर्नामेंट की शुरुआत पाकिस्तान पर जीत के साथ की थी, लेकिन उसके बाद टीम लय बरकरार नहीं रख पाई और लगातार मिलती हार के साथ उसका अभियान समाप्त हो गया।हांगकांग सिक्सेस में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन









