एशियाई गेम्स में भारत का स्वर्णिम चौका; कबड्डी, बैडमिंटन और क्रिकेट में मिले गोल्ड मेडल

NCG NEWS DESK;
एशियाई गेम्स में भारत के खाते में एक और स्वर्ण पदक आ गया है। बैडमिंटन के मेंस डबल्स के फाइनल में भारत के चिराग शेट्टी और सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी की भारतीय जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता। इस भारतीय जोड़ी ने कोरिया के किम वोंग और चोई सोल की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 और 21-16 से शिकस्त दी।
चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू, छत्तीसगढ़ में इस दिन से लगेगा आचार संहिता
चिराग और सात्विक को जोड़ी को साउथ कोरिया के चोई सोईगी और किम वोनहू की जोड़ी को हराने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। इस जोड़ी ने 21-18, 21-16 से मैच अपने नाम किया। पहला गेम जीतने में भारतीय जोड़ी को महज 29 मिनट लगे लेकिन दूसरे गेम में साउथ कोरिया की जोड़ी ने भारत को जमकर टक्कर दी, लेकिन चिराग और सात्विक ये मैच जीतने में सफल रहे. ये मैच 57 मिनट तक चला।
बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस पर ईडी ने मारा छापा, जानें क्या हैं मामला
वहीं, भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार को एशियन गेम्स 2023 में क्रिकेट का गोल्ड मेडल मैच खेला गया जोकि बारिश के कारण बाधित हुआ। इसके बाद गोल्ड भारत के नाम आ गया। चूंकि भारतीय टीम रैंकिंग में अफगानिस्तान से आगे थी, इस कारण उसे गोल्ड मेडल मिला। भारतीय टीम को बारिश की वजह से बल्लेबाजी का मौका ही नहीं मिला।
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाई महिला
भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने भी एशियन गेम्स 2023 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। गोल्ड के विवाद भरे मुकाबले में भारत ने ईरान को 33-29 से हराया। इससे पहले महिला कबड्डी टीम ने ताइवान को हराकर गोल्ड जीता था









