LIVE UPDATE
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

खैरागढ़: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह के निधन पर गुरुवार, 23 जनवरी को विश्वविद्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित की गई।

कैम्पस-01 स्थित ग्रंथालय के सामने विश्वविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस शोकसभा में कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल, अधिष्ठाता प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल, प्रो. डॉ. राजन यादव, प्रो. डॉ. नीता गहरवार, प्रो. डॉ. नमन दत्त, डॉ. योगेंद्र चौबे, प्रो. डॉ. देवमाईत मिंज, सहायक कुलसचिव राजेश कुमार गुप्ता, प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी और शोधार्थी शामिल हुए। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

राजकुमारी उषादेवी सिंह के नाम पर है विश्वविद्यालय का ग्रंथालय

राजकुमारी उषादेवी सिंह, विश्वविद्यालय के संस्थापकद्वय दिवंगत राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी की ज्येष्ठ सुपुत्री थीं। उनके अद्वितीय योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय के ग्रंथालय का नामकरण उनके नाम पर किया गया।

जीवन परिचय

  • जन्म: 1936, नागपुर।
  • परिवार में उनके बाद दिवंगत राजकुमारी इंदिरा, राजकुमारी शारदा देवी, और दो भाई राजकुमार रविंद्र बहादुर सिंहराजकुमार शिवेंद्र बहादुर सिंह हैं।
  • उन्होंने संगीत, उपन्यास और धार्मिक पुस्तकों में गहरी रुचि रखी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा योगदान

राजकुमारी उषादेवी सिंह ने अपने संग्रह की कई महत्वपूर्ण पुस्तकें विश्वविद्यालय के ग्रंथालय को दान कर दीं, जिससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सीखने का अवसर मिला। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE