कैम्पस-01 स्थित ग्रंथालय के सामने विश्वविद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस शोकसभा में कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल, अधिष्ठाता प्रो. डॉ. मृदुला शुक्ल, प्रो. डॉ. राजन यादव, प्रो. डॉ. नीता गहरवार, प्रो. डॉ. नमन दत्त, डॉ. योगेंद्र चौबे, प्रो. डॉ. देवमाईत मिंज, सहायक कुलसचिव राजेश कुमार गुप्ता, प्राध्यापक, कर्मचारी, विद्यार्थी और शोधार्थी शामिल हुए। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
राजकुमारी उषादेवी सिंह के नाम पर है विश्वविद्यालय का ग्रंथालय
राजकुमारी उषादेवी सिंह, विश्वविद्यालय के संस्थापकद्वय दिवंगत राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह और रानी पद्मावती देवी की ज्येष्ठ सुपुत्री थीं। उनके अद्वितीय योगदान को देखते हुए विश्वविद्यालय के ग्रंथालय का नामकरण उनके नाम पर किया गया।
जीवन परिचय
- जन्म: 1936, नागपुर।
- परिवार में उनके बाद दिवंगत राजकुमारी इंदिरा, राजकुमारी शारदा देवी, और दो भाई राजकुमार रविंद्र बहादुर सिंह व राजकुमार शिवेंद्र बहादुर सिंह हैं।
- उन्होंने संगीत, उपन्यास और धार्मिक पुस्तकों में गहरी रुचि रखी। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि
विद्यार्थियों के लिए किया बड़ा योगदान
राजकुमारी उषादेवी सिंह ने अपने संग्रह की कई महत्वपूर्ण पुस्तकें विश्वविद्यालय के ग्रंथालय को दान कर दीं, जिससे विद्यार्थियों और शोधार्थियों को सीखने का अवसर मिला। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय ने संस्थापक सदस्य राजकुमारी उषादेवी सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि