LIVE UPDATE
अपराध

लखनऊ में इंस्टाग्राम का प्यार पड़ा भारी, शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से शोषण और गर्भपात

लखनऊ में इंस्टाग्राम का प्यार पड़ा भारी, शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से शोषण और गर्भपात, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दो ऐसे मामले सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया के खतरों और रिश्तों में धोखेबाजी को उजागर करते हैं। दो अलग-अलग महिलाओं ने यौन शोषण, जबरन गर्भपात और जान से मारने की धमकी के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

केस 1: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा देकर हैवानियत

पहला मामला फैजुल्लागंज इलाके का है, जहां 21 साल की एक युवती ने लखीमपुर खीरी के रहने वाले महेंद्र वर्मा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता के अनुसार, उसकी दोस्ती महेंद्र से इंस्टाग्राम पर हुई थी। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और इस दौरान कई बार उसका यौन शोषण किया।शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से शोषण और गर्भपात

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

जब युवती गर्भवती हो गई, तो आरोपी ने उस पर दबाव डालकर उसका गर्भपात करा दिया। बाद में, जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया, तो महेंद्र ने उसे और उसकी मां को जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। पीड़िता की गुहार पर अदालत के निर्देश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से शोषण और गर्भपात

केस 2: सगाई के बाद 3 साल तक शोषण, दो बार कराया गर्भपात

दूसरा मामला गुडंबा इलाके का है, जहां 30 वर्षीय एक महिला ने राजाजीपुरम के रहने वाले रितिक गुलाटी और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने शादी का वादा कर 3 साल तक उसका यौन शोषण किया और इस दौरान उसे दो बार गर्भपात कराने के लिए मजबूर किया गया।शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से शोषण और गर्भपात

पीड़िता ने बताया कि इस साल जनवरी में उसकी और रितिक की सगाई भी हो गई थी और नवंबर में शादी की तारीख तय थी। लेकिन अगस्त में लड़के के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया और उसे धमकाने लगे। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रितिक गुलाटी के साथ-साथ उसके पिता, मां और चाचा के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से शोषण और गर्भपात

पुलिस ने दर्ज किए मामले, आरोपियों पर कसा शिकंजा

दोनों मामलों पर संयुक्त पुलिस आयुक्त (JCP) अमिता वर्मा ने बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दोनों पीड़िताओं के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराए जाएंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इन मामलों को पूरी गंभीरता से लिया जा रहा है और जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।शादी का झांसा देकर दो लड़कियों से शोषण और गर्भपात

Dr. Tarachand Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE