धान खरीदी के लिए 12 नवंबर तक पूरी करें सभी तैयारियां: अधिकारियों को निर्देश

रायपुर : मुख्यमंत्री के आदेश पर धान खरीदी के लिए तैयारियां तेजी से जारी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा 14 नवंबर से राज्यभर में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश के बाद, सभी जिलों में कलेक्टरों के मार्गदर्शन में सहकारिता विभाग, मार्कफेड और खाद्य विभाग के अधिकारी धान खरीदी की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी धान उपार्जन केन्द्रों पर किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाए, जैसे बारदानों की आपूर्ति, फड़, चबूतरा, पीने का पानी और किसानों के बैठने के लिए छायादार स्थान सुनिश्चित किए जाएं। इसके अलावा, कलेक्टरों को धान खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण करने के लिए भी कहा गया है। धान खरीदी के लिए 12 नवंबर तक पूरी करें सभी तैयारियां: अधिकारियों को निर्देश
सहकारिता आयुक्त की वर्चुअल बैठक में दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश
आज सहकारिता आयुक्त श्री कुलदीप शर्मा ने राज्य स्तर से लेकर जिला स्तर तक के अधिकारियों की संयुक्त वर्चुअल बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने धान खरीदी की अग्रिम तैयारियों को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक और जिला पंजीयक को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समय पर पूरी हों। प्रमुख निर्देशों में बारदानों की आपूर्ति, फड़, चबूतरा, पीने का पानी, और किसानों के लिए बैठने की छायादार व्यवस्था की व्यवस्था करना शामिल है। इसके साथ ही, धान की सुरक्षा के लिए डनेज और तारपोलिन जैसी जरूरी सुविधाएं भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। धान खरीदी के लिए 12 नवंबर तक पूरी करें सभी तैयारियां: अधिकारियों को निर्देश
12 नवंबर तक सभी तैयारियां पूरी करें
सहकारिता आयुक्त ने सभी अधिकारियों को 12 नवंबर तक ट्रायल रन और सभी अग्रिम तैयारियां पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए उचित स्थान चयन की प्रक्रिया भी सुनिश्चित करने को कहा गया ताकि संपूर्ण परिसर को कवर्ड किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी मौसम की अव्यवस्था या बारिश की स्थिति में भी तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी समितियों को टोकन वितरण में भी ध्यान रखना होगा ताकि किसानों को कोई असुविधा न हो। धान खरीदी के लिए 12 नवंबर तक पूरी करें सभी तैयारियां: अधिकारियों को निर्देश
किसानों की सुविधा और माइक्रो एटीएम की व्यवस्था
सहकारिता आयुक्त ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि माइक्रो एटीएम समितियों को उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसानों को आसानी से राशि आहरण की सुविधा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को समितियों में जाकर व्यवस्था का मुआयना करने के भी निर्देश दिए। धान खरीदी के लिए 12 नवंबर तक पूरी करें सभी तैयारियां: अधिकारियों को निर्देश
धान खरीदी की अवधि और अधिकारियों की जिम्मेदारी
14 नवंबर से लेकर 31 जनवरी 2025 तक, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जाएगी। इस अवधि में सभी अधिकारी न तो अनावश्यक छुट्टियों पर जाएंगे, न ही मुख्यालय से बाहर रहेंगे। इसके साथ ही, सभी अधिकारियों से अपेक्षाएँ हैं कि वे किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें, ताकि किसानों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। धान खरीदी के लिए 12 नवंबर तक पूरी करें सभी तैयारियां: अधिकारियों को निर्देश



















