NCG NEWS DESK :
ईसाई समुदाय के कार्यक्रम में रविवार को हुए धमाकों को जांच एजेंसियां का शक गहरा गया है। जांच एजेंसियों का मानना है कि सीरियल ब्लास्ट के पीछे आतंकी संगठनों का हाथ है। बता दें कि डोमिनिक मार्टिन के बयान के बाद एजेंसियां इस मामले की गहनता से जांच में जुट गई है। हॉल में प्रार्थना शुरू होने के 5 मिनट के अंदर ही विस्फोट हो गए थे। बता दें कि इस विस्फोट के समय हॉल में 2,000 से अधिक लोग मौजूद थे। जिसमें करीब 52 लोग घायल हैं। इस हादसे की जिम्मेदारी लेते हुए एक शख्स ने खुद को सेरेंडर भी किया है। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।