LIVE UPDATE
भारत

श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण पत्र आया सामने, जानें क्या है इसमें खास

Ncg News DSK Ayodhya :-

 पूरे विश्व के रामभक्तों को 22 जनवरी का इंतजार है जब श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए विशेष निमंत्रण पत्र तैयार किया गया है जोकि अतिथियों को दिया जा रहा है। हालांकि आधिकारिक रूप से पुष्टि नहीं हुई है लेकिन मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है निमंत्रण पत्र देश के 6000 से ज्यादा विशिष्ट अतिथियों को भेजा गया है। लाल रंग के इस कार्ड पर भगवा रंग में मैसेज लिखा गया है। वहीं राम मंदिर भी बना है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

श्री राम की तस्वीर भी इस कार्य में आपको देखने को मिलेगी। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर भेजे जा रहे निमंत्रण पत्र पर क्यूआर कोड भी अंकित किया गया है ताकि आमंत्रित विशिष्टजन के वेश में कोई अवांछनीय तत्व कार्यक्रम स्थल एवं रामनगरी में प्रवेश न कर सके। सुरक्षाकर्मी इसे स्कैन कर अतिथि का सत्यापन करेंगे।

क्यूआर कोड से कोई अनधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं कर पाएगा। प्राण प्रतिष्ठा में अतिथि किस रास्ते से आएंगे, कैसे उन्हें रामजन्मभूमि परिसर पहुंचाया जाए, कहां उनकी गाड़ियां पार्किंग हों, मेहमानों को किस तरह से मुख्य कार्यक्रम स्थल पर ले जाएंगे, इसको लेकर मंथन हुआ है। समारोह में पीएम भी मौजूद रहेंगे इसलिए अभेद्य सुरक्षा पर भी चर्चा हुई है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE