LIVE UPDATE
खेलविदेश

अहमदाबाद में बारिश के कारण नहीं हुआ फाइनल, अब रिजर्व डे पर होगा IPL 2023 के चैंपियन का फैसला

NCG NEWS DESK नई दिल्ली : आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल चेन्नई सुपरकिंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच रविवार (28 मई) को बारिश के कारण नहीं हो सका। अब चैंपियन का फैसला सोमवार (आज) को रिजर्व डे पर होगा। रविवार को लगातार बारिश के कारण टॉस भी नहीं हो सका। बारिश ने स्टेडियम को तालाब में तब्दील कर दिया। अंपायरों ने दोनों टीमों के कोच और कप्तान से बात कर आज मैच नहीं कराने का फैसला किया।

अहमदाबाद में लगातार बारिश के कारण आज मैच नहीं हो सका। देर रात 11 बजे बारिश रुकी, लेकिन मैदान को खेलने के योग्य बनाने में कम से कम एक घंटे लगते। उसके बाद अगर मैच होता तो सिर्फ पांच-पांच ओवर ही दोनों को मिलता। अंपायरों ने दोनों टीमों के कोच और कप्तान से बात कर आज मैच को टाल दिया। अब यह रिजर्व डे पर सोमवार को 7:30 बजे से ही खेला जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

आईपीएल ने ट्विटर पर मैच को लेकर अपडेट दिया। उसने लिखा- आईपीएल के फाइनल को 29 मई शाम 7:30 बजे तक के लिए टाल दिया गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रिजर्व डे पर मैच खेला जाएगा। आज के फिजिकल टिकट कल मान्य होंगे। हम आपसे टिकट को सुरक्षित रखने का अनुरोध करते हैं।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE