LIVE UPDATE
क्रिकेट

IPL 2024: Punjab Kings को बड़ा झटका, कप्तान शिखर धवन को लेकर आई बुरी खबर

NCG NEWS DESK Mullanpur ;-

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन कंधे की चोट के कारण 7 या 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकते हैं। पीबीकेएस के क्रिकेट विकास प्रमुख संजय बांगड़ ने इसकी पुष्टि की है। अगर धवन एक हफ्ते के लिए बेंच पर बैठते हैं तो वह आईपीएल 2024 के दो पीबीकेएस घरेलू मैच, मुंबई इंडियंस के खिलाफ (18 अप्रैल) और गुजरात टाइटंस (21 अप्रैल) से चूक सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
ये खबर भी पढ़ें…
NZ vs IND 1st T20I: न्यूजीलैंड ने बनाए 225/4, भारत को 226 रन का लक्ष्य
NZ vs IND 1st T20I: न्यूजीलैंड ने बनाए 225/4, भारत को 226 रन का लक्ष्य
October 22, 2026
क्राइस्टचर्च में पहले T20I में न्यूजीलैंड ने ग्लेन फिलिप्स के नाबाद 82 रन की बदौलत 225/4 बनाया। फिन एलेन ने...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संजय बांगर ने कहा, कंधे में चोट के कारण धवन टीम से बाहर हैं। इसलिए, मैं कहूंगा कि उसके कुछ दिनों के लिए खेल से बाहर रहने की संभावना है। एक अनुभवी सलामी बल्लेबाज, शिखर जैसा कोई, जिसके पास खेलने का अनुभव है ऐसे विकेट पर टीम के लिए बेहद अहम हो जाता है। धवन राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के खिलाफ पीबीकेएस के शनिवार रात के मैच में भी नहीं खेल पाए। सैम करन ने उनकी जगह टीम की कप्तानी संभाली।

बांगड़ ने किंग्स की तीन विकेट से हार के बाद कहा, हमें इंतजार करना होगा और देखना होगा कि वह उपचार के प्रति कैसी प्रतिक्रिया देता है, लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि वह कम से कम सात से 10 दिनों के लिए मैदान से बाहर हो सकता है। धवन की अनुपस्थिति में राजस्थान रॉयल्स के ख़िलाफ़ पंजाब की टीम की कमान सैम करन के पास थी। जब करन टॉस करने आए तो यह थोड़ा सा चौंकाने वाला फ़ैसला लगा था, क्योंकि जितेश शर्मा ने सीज़न की शुरुआत से पहले चेन्नई में कप्तानों के सम्मेलन में भाग लिया था।

ये खबर भी पढ़ें…
NZ vs IND 4th T20I: ग्लेन फिलिप्स के 46 गेंद में शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य
NZ vs IND 4th T20I: ग्लेन फिलिप्स के 46 गेंद में शतक से न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 260 रन का लक्ष्य
October 30, 2026
ग्लेन फिलिप्स के 46 गेंद में शतक से न्यूजीलैंड ने चौथे T20I में भारत को 260 रन का लक्ष्य दिया।...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस संदर्भ में सवाल पूछे जाने पर संजय ने कहा, “नहीं.. नहीं..वह (जितेश) उप-कप्तान नहीं हैं। उन्होंने आईपीएल की शुरुआत में कप्तानों के सम्मेलन में भाग लिया था। इसी कारण से लोग उन्हें टीम का उपकप्तान मानने लगे थे। सैम ने पिछले वर्ष भी टीम का नेतृत्व किया था। लेकिन इस सीज़न उन्हें भारत आने में देरी हो गई थी। इसी वजह से हम उन्हें चेन्नई नहीं भेज सके और उनकी जगह पर जितेश को भेजा गया।

ऐसा नहीं था कि जितेश कार्यवाहक कप्तान थे। हम बहुत स्पष्ट थे कि अगर ज़रूरत पड़ी तो सैम करन कप्तानी करेंगे। आईपीएल 2023 के दौरान इसी तरह की स्थिति में, जब धवन को मैदान पर चोट के कारण अस्थायी रूप से बाहर कर दिया गया था। सैम करन ने पीबीकेएस की कमान संभाली थी, और 2 जीत और 1 हार के रिकॉर्ड के साथ तीन मैचों में उनका नेतृत्व किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
IND vs NZ वनडे: रोहित 400 छक्कों के करीब, कोहली के निशाने पर पोंटिंग
IND vs NZ वनडे: रोहित 400 छक्कों के करीब, कोहली के निशाने पर पोंटिंग
November 2, 2026
IND vs NZ ODI: रोहित शर्मा 400 छक्कों से 19 दूर, विराट कोहली के सामने पोंटिंग का रिकॉर्ड भारत-न्यूजीलैंड 5...
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आईपीएल 2024 में धवन का बल्ले से प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा, उन्होंने पांच पारियों में 30.40 की औसत और 125.61 की स्ट्राइक रेट से 152 रन बनाए। पीबीकेएस वर्तमान में छह मैचों में चार जीत के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है।

ये भी पढ़े :-

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE