IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, 14.20 करोड़ का यह मैच विनर हुआ चोटिल

CSK Injury Update: IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा तगड़ा झटका, 14.20 करोड़ का यह मैच विनर हुआ चोटिल, आईपीएल 2026 से पहले एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं। टीम के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर रणजी ट्रॉफी के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए हैं।
IPL 2026:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के रोमांच से पहले पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खेमे से एक परेशान करने वाली खबर सामने आ रही है। ऑक्शन में भारी-भरकम राशि खर्च कर टीम में शामिल किए गए स्टार ऑलराउंडर प्रशांत वीर मैदान पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। इस खबर ने न केवल टीम मैनेजमेंट बल्कि प्रशंसकों की चिंता भी बढ़ा दी है।
14.20 करोड़ का दांव पड़ा संकट में!
IPL 2026:चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले आईपीएल ऑक्शन में प्रशांत वीर की प्रतिभा पर भरोसा जताते हुए उन्हें 14.20 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। वह ऑक्शन के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में से एक थे। लेकिन आईपीएल सीजन शुरू होने से पहले ही उनकी उपलब्धता पर संशय के बादल मंडराने लगे हैं।
रणजी ट्रॉफी के दौरान हुआ हादसा
IPL 2026:प्रशांत वीर को यह चोट उत्तर प्रदेश और झारखंड के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी के एक महत्वपूर्ण मुकाबले के दौरान लगी। मैच के 30वें ओवर में जब झारखंड के बल्लेबाज शिखर मोहन ने मिड-ऑफ की दिशा में एक तेज शॉट खेला, तो प्रशांत ने गेंद को रोकने के लिए अपनी दाईं ओर एक लंबी डाइव लगाई।
IPL 2026:गेंद को रोकने की कोशिश में वह सफल तो रहे, लेकिन जमीन पर गिरते समय उनका दायां कंधा बुरी तरह टकरा गया। मैदान पर मौजूद फिजियो ने तुरंत आकर प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन दर्द कम न होने के कारण उन्हें सहारा देकर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।
स्कैन रिपोर्ट का इंतजार, बढ़ी CSK की टेंशन
IPL 2026:प्राथमिक जांच के बाद प्रशांत वीर को तुरंत नजदीकी अस्पताल में स्कैन के लिए भेजा गया है। कंधे की चोट किसी भी ऑलराउंडर के लिए घातक साबित हो सकती है, क्योंकि इसका सीधा असर उनकी गेंदबाजी और थ्रोइंग क्षमता पर पड़ता है। अगर उनकी चोट गंभीर पाई जाती है, तो उन्हें लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ सकता है, जो आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ा सेटबैक होगा।
CSK के लिए क्यों जरूरी हैं प्रशांत वीर?
IPL 2026:प्रशांत वीर अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और किफायती गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। टीम ने उन्हें भविष्य के स्टार के रूप में देखा है। अब देखना यह होगा कि उनकी रिकवरी में कितना समय लगता है और क्या वह सीजन के शुरुआती मैचों तक फिट हो पाते हैं या नहीं।



















