LIVE UPDATE
हमर छत्तीसगढ़

बस चालक के गैरजिम्मेदाराना रवैय्या से हुआ दुर्घटना.. 26 यात्री घायल.. 6 यात्री की हालत बेहद गंभीर

NCG NEWS DESK रायगढ़। मोबाइल फोन बात करते हुए बस का चलाना बड़ी दुर्घटना का सबब बन गया। जिसमें रायगढ़ से लैलूंगा सवारियों से भरी बदन बस दर्रीडिपा रेलवे पुलिया में टकरा कर दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें 26 यात्री घायल हो गए, इनमे से बस के केबिन में बैठे 6 यात्री की हालत बेहद गंभीर बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ से लैलूंगा जा रही बदन बस क्रमांक सीजी 13 ए बी 7596 का घरघोड़ा दर्रीडीपा के रेलवे पुल पर हादसा का शिकार हो गया। बस में सवार यात्रियों के बताए अनुसार चालक फोन में करते हुए बस चला रहा था। जैसे है बस पुलिया से टकराई ड्राइवर ने स्टेरिंग जाम हो गया ऐसा बोलकर बस छोड़कर मौके से भाग गया है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इस हादसे में 26 यात्री जख्मी हो गए जबकि इनमे से 6 यात्री बुरी तरह से घायल है। जिन्हे आरंभिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लाने की कवायद की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों से लेकर पुलिस के मुताबिक घायलों की संख्या बढ़ सकती है,वहीं, अब तक घायलों में सुनीता राठिया , नरेश राठिया , राधा , राधिका , निर्मान्ति , दुर्गेश्वरी को केजीएच अस्पताल रायगढ़ भेजा गया है।

इधर इस तरह की यह 1 महीने के भीतर 2 बड़ी दुर्घटना हुई है। फिलहाल अब तक किसी तरह की जनहानि होने की जानकारी सामने नही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगो की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस बल मौके पर आई और राहत बचाव में कार्य मे जुटते हुए घायलों को अस्पताल भेजने में जुट गई है।

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE