LIVE UPDATE
शिक्षा

ISRO Recruitment 2025: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 141 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.50 लाख त

विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 14 नवंबर 2025 तक करें आवेदन

ISRO Recruitment 2025: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 141 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.50 लाख त,  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC SHAR) में विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाकर 14 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती से युवाओं को अंतरिक्ष अनुसंधान क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा मौका मिलेगा।

ISRO Recruitment 2025: पद और संख्या

इस भर्ती के तहत कुल 141 पदों भरे जाएंगे। पदों का विवरण इस प्रकार है:

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
पद का नामसंख्या
साइंटिस्ट/इंजीनियर ‘एससी’23
टेक्निकल असिस्टेंट28
साइंटिफिक असिस्टेंट3
लाइब्रेरी असिस्टेंट ‘ए’1
रेडियोग्राफर ‘ए’1
टेक्निशियन ‘बी’70
ड्राफ्ट्समैन ‘बी’2
कुक3
फायरमैन ‘ए’6
लाइट व्हीकल ड्राइवर ‘ए’3
नर्स – बी1

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

आवेदकों को पद के अनुसार निम्न योग्यता होनी चाहिए:

  • इंजीनियरिंग/डिप्लोमा: बी.ई./बी.टेक./बी.एससी इंजीनियरिंग, डिप्लोमा (इंजीनियरिंग/केमिकल/नर्सिंग)

  • अन्य योग्यता: आईटीआई, 10वीं पास (SSLC/SSC), बी.ए./बी.एससी./ग्रेजुएशन या समकक्ष

आयु सीमा: 14 नवंबर 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

सैलरी और चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को ₹19,900 से ₹1,77,500 प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी। इसमें अन्य भत्ते भी शामिल होंगे।
चयन प्रक्रिया में शामिल हैं:

  • लिखित परीक्षा

  • स्किल टेस्ट

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

  • मेडिकल परीक्षण

आवेदन कैसे करें

  1. आधिकारिक वेबसाइट apps.shar.gov.in पर जाएं।

  2. Career सेक्शन में जाकर “SDSC SHAR/RMT/01/2025 dated 16.10.2025- View Advertisement” पर क्लिक करें।

  3. आवेदन करने वाले पद का चयन करें।

  4. रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें।

  5. आवेदन फॉर्म में सभी विवरण सही-सही भरें।

  6. आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

  7. आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।

  8. भविष्य के लिए आवेदन की प्रिंट कॉपी सुरक्षित रखें।

ISRO में नौकरी पाने का यह अवसर तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले युवाओं के लिए विशेष महत्व रखता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन करें और सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में 141 पदों पर भर्ती, सैलरी 1.50 लाख त

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE