LIVE UPDATE
भारत

जालोर: डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, चारों की मौत

राजस्थान के जालोर में बड़ा सड़क हादसा

जालोर: राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बजरी से भरे डंपर ने बाइक सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में चारों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पोषाणा गांव और उनड़ी के बीच भीनमाल मेन रोड पर हुई। जालोर: डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, चारों की मौत

मृतकों की पहचान

पुलिस ने बताया कि मृतकों में उत्तम पुरी (32), उनकी पत्नी पिंटा देवी (30), बेटी चिंटू (8) और बेटा राज (5) शामिल हैं। यह परिवार अपने ससुराल कोरा गांव (भीनमाल) में शोकसभा में शामिल होने जा रहा था। जालोर: डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, चारों की मौत

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

हादसे के बाद हंगामा और प्रदर्शन

हादसे के बाद स्थानीय लोग गुस्से में आ गए और पोषाणा-भीनमाल रोड पर पत्थर डालकर रास्ता जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अवैध बजरी परिवहन पर सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस बजरी माफिया से मिलीभगत कर रही है। जालोर: डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, चारों की मौत

डंपर चालक फरार, नंबर प्लेट गायब

डंपर चालक मौके से फरार हो गया, और डंपर की नंबर प्लेट आगे और पीछे दोनों जगह नहीं थी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घटनास्थल से शव और वाहन हटाकर मामले को दबाने की कोशिश की। जालोर: डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, चारों की मौत

परिजनों और ग्रामीणों की मांग

परिजनों ने सायला थाना इंचार्ज पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी सस्पेंशन की मांग की है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अवैध बजरी परिवहन के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। जालोर: डंपर ने बाइक सवार परिवार को कुचला, चारों की मौत

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE