LIVE UPDATE
अपराधजांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा : प्रेमी से धोखा खाने पर युवती ने जहर खाकर दी अपनी जान…..कुछ दिनों से प्रेमी के साथ हो रही थी अनबन…प्रेमी के कर दिया था शादी से इंकार

जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कंडरा में एक युवती ने प्रेमी से धोखा खाने के बाद जहर पीकर अपनी जान दे दी। मामला ग्राम कंडरा गांव का है जहा अरुण कुमार कौशिक की पुत्री एवं गांव के ही सरपंच मदन लाल कश्यप के पुत्र परमानंद कुमार के बीच प्रेमप्रसंग चल रहा था,बात शादी तक पहुंच गई थी। परमानंद ने युवती से शादी करने से इंकार कर दिया था।
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार परमानंद ने युवती से शादी करने का वादा कर उनके साथ संबंध बनाए थे, युवती ने परमानंद से पूछा था कि आप मुझसे शादी कब करोगे? युवती से परमानंद के साथ शादी की बात को लेकर जमकर कहासुनी हुई। परमानंद ने युवती के साथ शादी करने से साफ साफ मना करते हुए कहा था कि मैं तुमसे शादी नही कर सकता, मैं सरपंच का बेटा हू। इस बात से युवती के दिल को गहरी ठेस पहुंची वह अंदर से टूट गई जिसके चलते उसने आत्महत्या को अपना रास्ता चुना और जहर का सेवन कर अपनी जान दे दी।
चूंकि परमानंद रौबदार खानदान से है इसलिए आज तक उनके ऊपर कोई पुलिस कार्यवाही नही हुई है।
सूत्रो के मुताबिक मामले को दबाने के आत्महत्या को आपदा में परिवर्तित किए जाने का प्रयास किया जा रहा है एवं मौत की वजह सर्पदंश बताने का प्रयास किया जा सकता है, जिसके चलते पूरे घटनाक्रम की जांच जिसमे पुलिस पंचनामा, पोस्टमार्डम संदेह के दायरे में है।
पूरे मामले को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता गणेश कश्यप द्वारा जनशिकायत निवारण विभाग में लिखित में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमे शासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। अब देखना ये है की पुलिस विभाग एक्शन मोड पे आती है की मामला ठंडे बस्ते में डाल देती है।

आख़िर में कई सवाल है जो शासन प्रशासन की कार्यशैली एवं न्याय व्यवस्था पर उठते है :-

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!
जांजगीर-चांपा : प्रेमी से धोखा खाने पर युवती ने जहर खाकर दी अपनी जान.....कुछ दिनों से प्रेमी के साथ हो रही थी अनबन...प्रेमी के कर दिया था शादी से इंकार
Getty image

– कब तक मिलेगा न्याय ?
– क्या मामले की सही जांच हो पाएगी या मामले को दबा दिया जाएगा?
– कब तक युवतियां लोकलाज़ के कारण गवाती रहेगी एवं उनके परिजन लोकलाज के भय से मामले को दबाते रहेंगे?
– ऐसे युवकों को सजा कब मिलेगी जो प्रेमसंबंध में भोली भाली लड़कियों को फासकर उनके साथ शादी का वादा कर उनकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करते रहते है? जिनके कारण सैकड़ो युवतियों की जान चली जाती है?

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE