घटना स्थल पर क्राइम सीन का रिक्रिएशन
एसआईटी टीम के प्रभारी आईपीएस मयंक गुर्जर ने बताया कि चारों आरोपियों को चट्टानपारा स्थित बैडमिंटन कोर्ट पर ले जाया गया, जहां मुकेश चंद्राकर की हत्या हुई थी। घटना की बारीकी से विवेचना जारी है, और हर पहलू पर गहन जांच की जा रही है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चारों आरोपी 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, SIT ने कराया क्राइम सीन रिक्रिएशन
हत्या का खुलासा: भ्रष्टाचार उजागर करने की सजा
पत्रकार मुकेश चंद्राकर का शव 3 जनवरी को ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाड़े में बने सेप्टिक टैंक में पाया गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सिर पर चोट के 15 निशान मिले थे। बताया जा रहा है कि मुकेश ने सड़क निर्माण में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके चलते उनकी हत्या की गई। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चारों आरोपी 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, SIT ने कराया क्राइम सीन रिक्रिएशन
आरोपियों की गिरफ्तारी और सरकारी कार्रवाई
- पुलिस ने सुरेश चंद्राकर, रितेश चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, और महेंद्र रामटेके को गिरफ्तार कर लिया है।
- लोक निर्माण विभाग ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर का “अ” वर्ग पंजीयन (क्र. CGeR06088 दिनांक 06.03.2020) निलंबित कर दिया है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चारों आरोपी 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, SIT ने कराया क्राइम सीन रिक्रिएशन
पत्रकारों में आक्रोश और कड़ी सजा की मांग
मुकेश चंद्राकर की हत्या से पत्रकार समुदाय में भारी आक्रोश है। उन्होंने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की है। यह घटना पत्रकारों की सुरक्षा और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड: चारों आरोपी 15 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए, SIT ने कराया क्राइम सीन रिक्रिएशन