LIVE UPDATE
अपराधभिलाई

महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर फैसला सुरक्षित, ED की सुनवाई पूरी

दुबई में छिपे आरोपियों की याचिका खारिज, कोर्ट जल्द सुनाएगा फैसला

रायपुर : महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर फैसला सुरक्षित, ED की सुनवाई पूरी. महादेव सट्टा ऐप मामले में फरार प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की विशेष अदालत ने उनकी ओर से लगाई गई आवेदन पर सुनवाई पूरी कर ली है और अब फैसला सुरक्षित रख लिया गया है। बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद ईडी के विशेष न्यायाधीश जल्द ही इस मामले में अपना निर्णय सुनाएंगे।

ईडी के अधिवक्ता सौरभ पांडेय ने अदालत को बताया कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल के खिलाफ लगभग एक साल पहले गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। इस आदेश के खिलाफ उनकी हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका भी खारिज हो चुकी है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी आवश्यक है। पांडेय ने अदालत को यह भी अवगत कराया कि इंटरपोल सहित विभिन्न एजेंसियां इन दोनों फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं, जो फिलहाल दुबई में छिपे हुए हैं। ऐसी स्थिति में सुनवाई के दौरान उपस्थिति से छूट दिए जाने के उनके आवेदन को खारिज करने का अनुरोध किया गया।महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर फैसला सुरक्षित

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

वहीं, बचाव पक्ष ने अपना तर्क प्रस्तुत करते हुए कहा कि उनके मुवक्किलों को उपस्थिति में छूट दी जाए और आवश्यकता पड़ने पर वे उपस्थित होंगे। हालांकि, ईडी ने इस तर्क का जोरदार खंडन किया, यह देखते हुए कि दोनों आरोपी कानून से भाग रहे हैं और पहले ही एक साल से अधिक समय से फरार हैं।महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर फैसला सुरक्षित

यह मामला छत्तीसगढ़ में महादेव सट्टा ऐप से जुड़े बड़े घोटाले का हिस्सा है, जिसमें करोड़ों रुपये के अवैध लेनदेन और हवाला के माध्यम से पैसे के हेरफेर का आरोप है। इस मामले में ईडी लगातार कार्रवाई कर रही है और कई गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। अब सभी की निगाहें ईडी कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं, जिससे यह निर्धारित होगा कि इन फरार प्रमोटरों को कानूनी शिकंजे में कैसे लाया जाएगा।महादेव सट्टा ऐप: प्रमोटर्स सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पर फैसला सुरक्षित

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE