LIVE UPDATE
धमतरी

2,100 दीपों से जगमगाया कंडेल कॉलेज परिसर, स्वदेशी और समाज सेवा का संदेश लेकर मना दीपोत्सव

एनएसएस, रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब की संयुक्त पहल—‘वोकल फॉर लोकल’, स्वास्थ्य जागरूकता और जनसेवा पर रहा विशेष फोकस

धमतरी। 2,100 दीपों से जगमगाया कंडेल कॉलेज परिसर, स्वदेशी और समाज सेवा का संदेश लेकर मना दीपोत्सव, शासकीय नवीन महाविद्यालय कंडेल में गुरुवार शाम दीपों की मनमोहक लौ के साथ दीपोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), रेडक्रॉस और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, सामाजिक सहभागिता बढ़ाने और जनजागरण का संदेश गूंजा।

2,100 दीयों से रोशन हुआ परिसर

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहा दीप प्रज्वलन, जिसमें महाविद्यालय परिसर को 2,100 मिट्टी के दीपों से सजाया गया। विशेष बात यह रही कि इन दीपों को स्थानीय कुम्हारों से खरीदा गया, जिससे उनके रोजगार को बढ़ावा मिला। कार्यक्रम के माध्यम से ‘वोकल फॉर लोकल’ की थीम को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।स्वदेशी और समाज सेवा का संदेश लेकर मना दीपोत्सव

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

पारंपरिक संस्कृति और जन-जागरूकता का अद्भुत संगम

कार्यक्रम की शुरुआत गौरा-गौरी पूजन और आंगा देव आराधना के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने छत्तीसगढ़ की पारंपरिक लोकनृत्य शैली राउत नाचा की प्रस्तुति दी। लोकगीतों और सामाजिक संदेश वाले दोहों ने कार्यक्रम की महत्ता और भी बढ़ा दी।स्वदेशी और समाज सेवा का संदेश लेकर मना दीपोत्सव

नुक्कड़ नाटक से दिया सामाजिक संदेश

कार्यक्रम में एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा किए गए नुक्कड़ नाटक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इन नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से एड्स जागरूकता, स्वैच्छिक रक्तदान और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संदेश दिए गए। छात्रों ने समाज सेवा को जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया।स्वदेशी और समाज सेवा का संदेश लेकर मना दीपोत्सव

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफल

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कंडेल के सरपंच गिरधर सार्वा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष दिनेश्वरी साहू, रोशन साहू, रामाधार साहू, योगेश्वर साहू और कमलवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम की सराहना की।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. रवीश दास, प्रो. लक्ष्मी नारायण, प्रो. लक्ष्मण सेन, प्रो. संजय पवार, नूतन दीवान, डॉ. संगीता गोयल, डॉ. रिचा शुक्ला तथा सेजेस कंडेल से सी.एल. धीवर की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर सिन्हा ने किया।स्वदेशी और समाज सेवा का संदेश लेकर मना दीपोत्सव

दीपोत्सव समाज सेवा का प्रतीक – प्राचार्य

प्राचार्य प्रो. रवीश दास ने अपने उद्बोधन में कहा,

“दीपोत्सव केवल प्रकाश का त्योहार नहीं, यह सामाजिक जिम्मेदारी, स्वदेशी भावना और मानवीय मूल्यों को अपनाने का अवसर है। छात्रों को चाहिए कि वे जनसेवा और लोकहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।”


इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में खुशियों की रौनक देखने लायक थी। साफ-सफाई, सादगी और सामाजिक चेतना पर आधारित इस आयोजन ने दीपोत्सव को नई दिशा देने का सफल प्रयास किया।स्वदेशी और समाज सेवा का संदेश लेकर मना दीपोत्सव

Pooja Chandrakar

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है।

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE