Kanker Accident News: NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में 3 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव

कांकेर: Kanker Accident News: NH-30 पर काल बनी रफ्तार, दो ट्रकों की सीधी भिड़ंत में 3 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए शव, छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सबको झकझोर कर रख दिया। नेशनल हाईवे-30 (NH-30) पर दो तेज रफ्तार ट्रकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह दुर्घटना इतनी भयावह थी कि दोनों ट्रकों के अगले हिस्से लोहे के मलबे में तब्दील हो गए।
तड़के 3 बजे रतेसरा के पास हुआ हादसा
Kanker Accident News: जानकारी के मुताबिक, यह भीषण भिड़ंत चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रतेसरा के पास सुबह करीब 3 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों ट्रक काफी तेज गति में थे। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए। भिड़ंत के बाद ट्रकों के केबिन बुरी तरह पिचक गए, जिससे चालक और अन्य सवार अंदर ही फंस गए।
मशीनों की मदद से केबिन काटकर निकाले गए शव
Kanker Accident News: हादसे की सूचना मिलते ही चारामा पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग की टीम मौके पर पहुंची। ट्रकों के केबिन इस कदर क्षतिग्रस्त हो गए थे कि शवों को निकालना नामुमकिन था। इसके बाद जेसीबी और अन्य भारी मशीनों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद केबिन को काटकर तीनों शवों को बाहर निकाला गया। मौके पर मौजूद राहगीरों के लिए यह दृश्य रूह कंपा देने वाला था।
नेशनल हाईवे पर लगा वाहनों का लंबा जाम
Kanker Accident News: इस भीषण दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे-30 पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर ट्रकों और अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को किनारे कर धीरे-धीरे यातायात बहाल कराया।
मृतकों की शिनाख्त और पुलिस जांच
Kanker Accident News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों में दो की पहचान बलौदाबाजार निवासी होरी लाल साहू (35 वर्ष) और अजय साहू (36 वर्ष) के रूप में हुई है। तीसरे मृतक की पहचान के लिए पुलिस आसपास के इलाकों और ट्रक के दस्तावेजों की जांच कर रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
तेज रफ्तार बनी हादसे की मुख्य वजह
Kanker Accident News: प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है कि सड़क पर तेज रफ्तार और संभवतः चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा। चारामा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।



















