LIVE UPDATE
रायपुरहमर छत्तीसगढ़

पत्रकारों के हित में अहम साबित होगा कौशल्या माता विहार योजना

NCG NEWS DESK RAIPUR;

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत सेक्टर-12 में 832 एलआईजी बहुमंजिलीय भवनों का वर्चुअल भूमिपूजन किया। आरडीए द्वारा कौशल्या माता विहार योजना में प्रस्तावित बहुमंजिलीय भवन सभी लोगों के लिए आवास की जरूरत पूरा करेगा। इस योजना में मकान लेने के इच्छुक पत्रकारों को मकान खरीदने पर 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला; कोर्ट ने पुलिस को 20 अक्टूबर तक चार्जशीट पेश करने के दिए निर्देश


बहुमंजिलीय भवन निर्माण की योजना में सभी लोगों के साथ-साथ पत्रकारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार आवश्यक प्रावधान रखा गया है। इस योजना के प्रथम चरण में प्राक्कलन के अनुसार वर्तमान में 309 पत्रकारों को दी जाने वाली छूट की राशि 06 करोड़ 37 लाख 20 हजार 450 रुपए रायपुर विकास प्राधिकरण को स्वीकृत की गई है। जो पत्रकार इस योजना का लाभ उठाने जा रहे हैं, मैं उन सभी को बधाई देता हूं। आप लोगों को यह खुशखबरी भी मिल ही चुकी होगी कि श्री ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना के अंतर्गत अवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस योजना के अंतर्गत पत्रकारों को आवास ऋण पर अनुदान दिया जाएगा। 30 लाख रुपए तक के आवास ऋण पर पांच वर्षों तक हर महीने 05 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। यह योजना 01 अप्रैल 2023 के बाद खरीदे गए मकानों पर लागू होगी।


भूपेश सरकार की नाकामियों से परेशान सैकड़ों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली


मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार के पांच वर्ष पूरे होने वाले हैं, इन पांच वर्षों के दौरान हमारी योजनाओं को मीडिया का भरपूर समर्थन मिला है। आप सभी के सहयोग से ही हमारी सरकार ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। मैं इसके लिए आप सभी को धन्यवाद कहना चाहता हूँ। इन पांच वर्षों के दौरान शासन और मीडिया ने बहुत अच्छे तालमेल के साथ काम किया है। हमने शासन से मीडिया की अपेक्षाओं को भी पूरा किया है, मीडिया से किए गए वादों को भी निभाया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सरकार ने छत्तीसगढ़ की गौरवशाली पत्रकारिता और उसके उच्च आदर्शों को संरक्षण देते रहने की अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की थी। इसी के अनुरूप राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून का निर्माण कर विधानसभा में पारित कराया। इस तरह के कानून के निर्माण करने की पहल करने वाला सबसे पहला राज्य छत्तीसगढ़ था।


दंतेवाडा के कोंआकोंडा थाना क्षेत्र के पेंटा जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने किया मर्ग कायम


राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ मीडियाकर्मी सुरक्षा अधिनियम 2023 के तहत ‘छत्तीसगढ़ मीडिया स्वतंत्रता, संरक्षण एवं संवर्धन समिति’ का भी गठन कर दिया गया है। शासन ने कोविड में प्राण गंवाने वाले पत्रकारों के परिजनों को 05- 05 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देकर उनके दुख में अपनी सहभागिता व्यक्त की। पत्रकारों और उनके परिजनों को बीमारियों के उपचार के लिए पूर्व में 50 हजार रुपए तक की सहायता दी जाती थी, हमारी सरकार ने नियमों में संशोधन करते हुए अब इसे 02 लाख रुपए तक कर दिया है। असामयिक मृत्यु के प्रकरणों में 05 लाख रुपए तक आर्थिक सहायता दिए जाने का प्रावधान किया गया है।


जिले के प्रत्येक विकासखंड के लिये एक स्पेषल एजुकेटर की भर्ती…


मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य के वरिष्ठ मीडिया कर्मियों के लिए वरिष्ठ मीडिया कर्मी सम्मान निधि योजना संचालित की जा रही है। इस योजना में पूर्व में सम्मान निधि के रूप में 05 हजार रुपए प्रति माह दिए जाने का प्रावधान था, हमारी सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपए प्रति माह कर दिया है। योजना में संशोधन करते हुए अर्हता की आयु 62 वर्ष से घटाकर अब 60 वर्ष कर दी गई है। इस योजना के लिए पात्र मीडियाकर्मी आजीवन लाभ उठा सकेंगे। पत्रकारों को अधिमान्यता प्रदान करने के नियमों में भी संशोधन करते हुए अब विकासखंड स्तरीय अधिमान्यता का भी प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में जमीनी स्तर पर काम करने वाले पत्रकारों को भी सुविधाओं का लाभ मिलने लगा है। राज्य में नये अधिमान्यता नियमों के अंतर्गत मीडिया संस्थानों में अधिमान्यता कोटा भी दोगुना कर दिया गया है। अब राज्य स्तर से लेकर विकासखंड स्तर तक अधिमान्यता दी जा रही है।


छत्तीसगढ़ में गौरवशाली पत्रकारिता और उनके आदर्शों को मिला संरक्षण


कार्यक्रम को वरिष्ठ विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज कौशल्या माता विहार योजना अंतर्गत हुए कार्य पत्रकारों के हित में अहम साबित होगा। इस अवसर पर रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धुप्पड़ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री बघेल के दिशा-निर्देशन में आरडीए के काम-काज में विशेष गति आई है। वर्तमान में आरडीए के अंतर्गत लोगों की आवास सुविधा को सुगमता से पूरा करने के लिए लगभग 6 हजार आवास उपलब्ध है। इनमें 5 हजार 500 के करीब कौशल्या माता विहार और 500 फ्लैट्स इन्द्रप्रस्थ योजना अंतर्गत शामिल है।


इंदिरा प्रियदर्शिनी बैंक घोटाला; कोर्ट ने पुलिस को 20 अक्टूबर तक चार्जशीट पेश करने के दिए निर्देश


कार्यक्रम में रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष दामू अम्बेडारे ने राज्य में पत्रकारों के कल्याण की दिशा में हो रहे सतत् कार्य के लिए मुख्यमंत्री बघेल के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इस दरम्यान राज्य सरकार द्वारा कई अहम निर्णय लिए गए हैं। इनमें उन्होंने प्रमुख रूप से पत्रकार कल्याण कोष सहित पत्रकार सुरक्षा कानून, वरिष्ठ पत्रकार सम्मान निधि, कोरोना संकट के समय आकस्मिक मृत्यु पर 5 से 10-10 लाख रूपए की राहत राशि का प्रदाय, ललित सुरजन संचार प्रतिनिधि आवास ऋण ब्याज अनुदान योजना सहित पत्रकार हित में संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं का विशेष रूप से जिक्र किया।

 

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE