LIVE UPDATE
कवर्धाहमर छत्तीसगढ़

नदी नाले उफान पर, कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद

NCG NEWS DESK कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बुधवार देर रात तक भारी बारिश हुई। इसके चलते कई नदी नाले उफान पर हैं। पंडरिया के हरिनाला पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है। इसके कारण कवर्धा-बिलासपुर नेशनल हाईवे बंद हो गया है।

आज यानी गुरुवार सुबह 5 बजे से इस पुल में पानी आना शुरू हो गया था। आज सुबह 6 बजे से पुल पर पानी पूरी तरह से आने के कारण यह हाईवे सड़क बंद हो गया। वर्तमान में अब लोग कवर्धा से बिलासपुर जाने के लिए ग्राम जोराताल से नेवारी होते हुए प्रतापपुर से ग्राम कुंडा और पोंडी-सारंगपुर चौराहा होते हुए ग्राम कुंडा की ओर से बिलासपुर की ओर जा रहे हैं। दूसरी ओर जिले में इस साल अब तक 669.8 मिमी बारिश हो चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE