
रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने एक बार फिर किरणदेव सिंह को प्रदेश अध्यक्ष चुना है। पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने देर रात रायपुर पहुंचकर इसका औपचारिक ऐलान किया। एयरपोर्ट पर खुद किरणदेव सिंह ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी उपस्थित थे। किरणदेव सिंह फिर बने छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान
चुनाव प्रक्रिया पूरी, केवल किरणदेव सिंह का नामांकन जमा
गुरुवार रात रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने जानकारी दी कि इस पद के लिए केवल किरणदेव सिंह का नामांकन जमा हुआ था। अध्यक्ष पद के लिए 30 प्रस्तावकों ने समर्थन किया। किरणदेव सिंह फिर बने छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान
अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी
चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने बताया कि अध्यक्ष बनने के लिए व्यक्ति का 3 बार का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य है। चुनाव प्रक्रिया के दौरान अन्य दावेदारों जैसे धरमलाल कौशिक और नारायण चंदेल ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि, दोनों नेताओं ने मंच पर किरणदेव सिंह को शुभकामनाएं दीं। किरणदेव सिंह फिर बने छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान
किरणदेव सिंह का विजन: पंचायत से पार्लियामेंट तक भगवा लहराने का आह्वान
अध्यक्ष बनने के बाद किरणदेव सिंह ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे निकाय चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा,
“हमने विधानसभा और लोकसभा में जनता का भरोसा जीता है। अब हमें पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भाजपा का परचम लहराना है। आपके सहयोग से हम हर चुनौती को पार करेंगे।” किरणदेव सिंह फिर बने छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान
कांग्रेस ने किया भाजपा चुनाव प्रक्रिया पर हमला
कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा की चुनाव प्रक्रिया को नौटंकी करार दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के आंतरिक लोकतंत्र का यह हाल है कि केवल एक ही नामांकन जमा हुआ। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के पुनः निर्वाचित होने पर भी सवाल उठाए। किरणदेव सिंह फिर बने छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री तावड़े ने किया ऐलान



















