जशपुर

कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात: 359 करोड़ की मंजूरी के साथ नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ

60 पदों की पूर्व स्वीकृति, अब बिल्डिंग निर्माण को मिली हरी झंडी; स्वास्थ्य सुविधाओं में बड़ा सुधार और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर

राज्य शासन ने जशपुर जिले के कुनकुरी में प्रस्तावित नए मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग निर्माण के लिए 359 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान कर दी है। वित्त विभाग ने भी इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है, जिसके बाद अब निर्माण कार्य में तेजी आने की उम्मीद है। इससे पूरे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होने के साथ-साथ आसपास के जिलों को भी अत्याधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

कॉलेज संचालन के लिए 60 पद पहले ही मंजूर

सरकार ने मेडिकल कॉलेज के संचालन के लिए 60 पदों की स्वीकृति पहले ही दे दी थी। अब भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत होने के बाद परियोजना पूरी गति से आगे बढ़ सकेगी। इससे कॉलेज के शीघ्र शुरू होने की संभावनाएं और मजबूत हो गई हैं।359 करोड़ की मंजूरी के साथ नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ

स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार, बढ़ेगी क्षेत्र की प्रगति

इस नए मेडिकल कॉलेज के बनने से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार होगा, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी तैयार होंगे। परियोजना से स्थानीय युवाओं को शिक्षण, चिकित्सा और तकनीकी क्षेत्रों में नौकरी के अवसर मिलने की उम्मीद है। साथ ही क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य अवसंरचना का तेज विकास देखने को मिलेगा।359 करोड़ की मंजूरी के साथ नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा—क्षेत्र के विकास की दिशा में बड़ा कदम

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह निर्णय कुनकुरी ही नहीं, बल्कि पूरे जशपुर संभाग के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करेगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना से चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के क्षेत्र में नई दिशा मिलेगी, जिससे स्थानीय लोगों को अत्यधिक लाभ पहुंचेगा।359 करोड़ की मंजूरी के साथ नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण का रास्ता साफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज