रायपुरभांठापारा-बलौदाबाजार

भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट: बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक निलंबित

अवैध उगाही के आरोप में रामचरन कौशिक पर गिरी गाज, शिकायत पर त्वरित कार्रवाई

रायपुर : भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट: बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक निलंबित. छत्तीसगढ़ सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जीरो-टॉलरेंस नीति का प्रदर्शन करते हुए बलौदाबाजार स्थित श्रम पदाधिकारी कार्यालय के श्रम निरीक्षक रामचरन कौशिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उन पर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से अवैध उगाही और अनियमितताओं के गंभीर आरोप थे।

WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
YouTube Channel Subscribe Now
Telegram Group Follow Now
Instagram Follow Now
Dailyhunt Join Now
Google News Follow Us!

श्रम आयुक्त, छत्तीसगढ़ द्वारा 24 अक्टूबर को गठित एक जांच समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट में रामचरन कौशिक के खिलाफ लगे आरोपों की पुष्टि हुई, जिसमें उनके द्वारा कार्यक्षेत्र में भ्रमण के दौरान कथित रूप से अवैध वसूली और अनियमितताएँ शामिल थीं। इस गंभीर कदाचार के आधार पर, उन्हें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक निलंबित

निलंबन अवधि के दौरान, श्री कौशिक को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। उनका मुख्यालय श्रमायुक्त कार्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर निर्धारित किया गया है। विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला पदाधिकारियों को इस आदेश के अनुपालन हेतु सूचित कर दिया गया है। बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक निलंबित

श्रमायुक्त कार्यालय ने स्पष्ट संदेश दिया है कि भ्रष्टाचार संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी और इस मामले में जांच आगे भी जारी रहेगी। यह कार्रवाई सरकारी कर्मचारियों के बीच जवाबदेही और ईमानदारी सुनिश्चित करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। बलौदाबाजार के श्रम निरीक्षक निलंबित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE
सैकड़ो वर्षो से पहाड़ की चोटी पर दिका मंदिर,51 शक्ति पीठो में है एक,जानिए डिटेल्स शार्ट सर्किट की वजह से फर्नीचर कंपनी के गोदाम में लगी आग महेश नवमी का माहेश्वरी समाज से क्या है संबंध? भारत ऑस्ट्रेलिया को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से कर सकता है बाहर बिना कुछ पहने सड़को पर निकल गई उर्फी जावेद , देखकर बोले फैंस ये क्या छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित, जानें पूरी डिटेल एक जुलाई से बदलने वाला है IPC, जाने क्या होने जा रहे है बदलाव WhatsApp या अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से नहीं दिया जा सकता धारा 41ए CrPC/धारा 35 BNSS नोटिस The 12 Best Superfoods for Older Adults Mother died with newborn case : महिला डॉक्टर समेत 2 नर्सों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज