
Raipur | रायपुर: राजधानी रायपुर में सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाले शातिर चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डी.डी.नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने आरोपी को पकड़कर कीमती जेवरात और नकदी बरामद की। रायपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
चोरी में तीन आरोपी शामिल, दो पहले ही गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक, डी.डी.नगर थाना में अपराध क्रमांक 464/24 धारा 331(4), 305(ए) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही वीर अभिमन्यु देवदास उर्फ मन्ना (22) और तिलक सागर (21) को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर और नकदी कुल ₹2,30,000 बरामद किए गए थे। रायपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
फरार आरोपी दिनेश देवदास गिरफ्तार
तीसरा आरोपी दिनेश देवदास वारदात के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी और मुखबिर की सूचना पर उसे रायपुर से गिरफ्तार कर लिया। रायपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
दोपहिया वाहन चोरी में भी शामिल
पूछताछ में आरोपी ने डी.डी.नगर क्षेत्र से दो अलग-अलग स्थानों से दोपहिया वाहन चोरी करने की बात कबूली। पुलिस ने अपराध क्रमांक 21/25 और 84/25 धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत केस दर्ज कर चोरी के दो वाहन भी बरामद किए। रायपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के खिलाफ दर्ज हैं कई मामले
गिरफ्तार आरोपी दिनेश देवदास (24), निवासी बंजारी नगर, क्रांति चौक, रायपुर, एक शातिर अपराधी है। रायपुर के अलावा महासमुंद और बलौदा बाजार जिलों में उसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, वाहन चोरी और मारपीट के करीब 24 मामले दर्ज हैं। रायपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार
जब्त सामान की सूची:
✅ सोने-चांदी के जेवर – ₹2,30,000
✅ चोरी की दोपहिया वाहन – ₹80,000
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। रायपुर: सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार



















