LIVE UPDATE
दिल्ली

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्ट की तैयारी शुरू

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिपोर्ट की तैयारी शुरू

द्वारका और पालम में छापेमारी, 2 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल

दिल्ली में फिर पकड़े गए अवैध बांग्लादेशी

दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, राजधानी दिल्ली में अवैध बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। हाल ही में दिल्ली पुलिस ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 7 अवैध बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया है, जिनमें 2 महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल हैं।

द्वारका में 2 बांग्लादेशी हिरासत में

पहला मामला द्वारका जिले का है। बिंदापुर थाना पुलिस ने इलाके में रह रहे 2 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा है। उनकी पहचान शहादत और मोहम्मद अनवर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बिना दस्तावेज वाले विदेशी नागरिकों की पहचान के लिए वेरिफिकेशन ड्राइव चलाई जा रही है।दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

पालम में पकड़े गए 5 अवैध प्रवासी

दूसरी कार्रवाई में साउथ-वेस्ट जिले की पुलिस ने पालम गांव से 5 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया। इनमें दो महिलाएं और एक नाबालिग भी शामिल हैं। आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • आकाश (26)

  • चामिली खातून (26)

  • मो. नाहिम (27)

  • हलीमा बेगम (40)

  • मो. उस्मान (13)

जांच में पाया गया कि इनके पास कोई भारतीय दस्तावेज नहीं था, बल्कि बांग्लादेश से जुड़े आईडी और डॉक्यूमेंट मिले हैं।दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

हरियाणा से दिल्ली आए मजदूरी करने

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बांग्लादेशी कुछ समय पहले तक हरियाणा के रेवाड़ी में ईंट-भट्टों पर काम कर रहे थे। वहां से निकाले जाने पर ये दिल्ली में मजदूरी की तलाश में आए।दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू

पुलिस ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब FRRO (Foreigners Regional Registration Office) की मदद से इन नागरिकों को बांग्लादेश वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Nidar Chhattisgarh Desk

देश में तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके। पाठक भी अपनी रचनाये या आस-पास घटित घटनाये अथवा अन्य प्रकाशन योग्य सामग्री ईमेल पर भेज सकते है, जिन्हें तत्काल प्रकाशित किया जायेगा !

Related Articles

WP Radio
WP Radio
OFFLINE LIVE